लाइव न्यूज़ :

Khadi Sales: सोचिए, डेढ़ लाख करोड़ रुपये! और जानते हैं बिक्री कितनी बढ़ी है? 400 प्रतिशत..., देशवासियों आप खादी कपड़े खरीदे, पीएम मोदी की अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2024 17:58 IST

Khadi Village Industries Sales: आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 112वीं कड़ी में मोदी ने देशवासियों से खादी के कपड़े खरीदने का आग्रह भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देKhadi Village Industries Sales: सबसे ज्यादा फायदा भी उन्हीं को हो रहा है।Khadi Village Industries Sales: ‘मानस’ की हेल्पलाइन और पोर्टल को लॉन्च किया गया था।Khadi Village Industries Sales: मादक पदार्थों से जुड़ी जानकारी इस नंबर पर साझा करने का आग्रह भी किया।

Khadi Village Industries Sales: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि खादी की बिक्री में 400 फीसदी की वृद्धि हुई है और खादी ग्रामोद्योग का कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 112वीं कड़ी में मोदी ने देशवासियों से खादी के कपड़े खरीदने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए आनंद महसूस हो रहा है कि खादी ग्रामोद्योग का कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। सोचिए, डेढ़ लाख करोड़ रुपये! और जानते हैं, खादी की बिक्री कितनी बढ़ी है?

400 प्रतिशत।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि खादी और हैंडलूम उत्पादों की बढ़ती ब्रिक्री देश में रोजगार के नये अवसर भी पैदा कर रही है और चूंकि, इससे महिलाएं सबसे ज्यादा जुड़ी हैं, तो सबसे ज्यादा फायदा भी उन्हीं को हो रहा है। अगस्त के महीने को आजादी का महीना करार देते हुए मोदी ने कहा कि लोगों के पास भांति-भांति के वस्त्र होंगे, लेकिन अभी तक उन्होंने यदि खादी के वस्त्र नहीं खरीदे हैं, तो वे इस साल से ही इनकी खरीदारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा, ‘‘अगस्त का महीना आ गया है। यह आजादी मिलने का महीना है, क्रांति का महीना है।

इससे बढ़िया अवसर और क्या होगा खादी खरीदने के लिए।’’ ‘मन की बात’ की इस कड़ी में प्रधानमंत्री ने मादक पदार्थों के सेवन से जुड़ी चिंताओं पर भी बात की। उन्होंने लोगों से भारत को नशा मुक्त बनाने की अपील की। मोदी ने कहा कि नशे की लत के शिकार लोगों की मदद के लिए सरकार ने ‘मानस’ नामक अभियान की शुरुआत की है, जो मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में बहुत बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही ‘मानस’ की हेल्पलाइन और पोर्टल को लॉन्च किया गया था और सरकार ने एक टोल फ्री नंबर 1933 भी जारी किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पर कॉल करके कोई भी जरूरी सलाह ले सकता है या फिर पुनर्वास से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकता है।

उन्होंने लोगों से मादक पदार्थों से जुड़ी जानकारी इस नंबर पर साझा करने का आग्रह भी किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत को मिली सफलता का जिक्र किया और इस स्पर्धा में भारत का नाम रौशन करने वाले छात्रों से संवाद भी किया। उन्होंने पेरिस ओलंपिक की भी चर्चा की और देशवासियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया। 

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी