लाइव न्यूज़ :

'केजीएफ' स्टार यश और 'कांतारा' के ऋषभ शेट्टी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, कन्नड़ सिनेमा को लेकर हुई खास बातचीत

By अंजली चौहान | Updated: February 13, 2023 16:06 IST

गौरतलब है कि राजभवन में हुई इस औपचारिक बैठक में कर्नाटक सिनेमा और संस्कृति जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कन्नड़ सिनेमा के दिग्गजों से की मुलाकात केजीएफ स्टार यश और कांतारा के ऋषभ शेट्टी से पीएम की मुलाकात पीएम ने कर्नाटक सिनेमा को लेकर कई अहम विषयों पर चर्चा की

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे के दौरान उन्होंने 'केजीएफ' के सुपरस्टार यश और कांतारा के ऋषभ शेट्टी से औपचारिक मुलाकात की। रविवार शाम प्रधानमंत्री ने कन्नड़ सिनेमा के दिग्गजों के साथ मुलाकात की। इस दौरान दिव्यगंत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी और वियज किरागंदूर  ने भी पीएम से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

गौरतलब है कि राजभवन में हुई इस औपचारिक बैठक में कर्नाटक सिनेमा और संस्कृति जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने और फिल्मों में महिला किरदारों को प्राथमिकता देने के लिए दक्षिणी सिनेमा के प्रयासों की सराहना की। 

पीएम के मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर में शेयर करते हुए भाजपा कर्नाटक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में कर्नाटक के फिल्म जगत के दिग्गजों से मुलाकात की। उन्होंने संस्कृति, नए भारत और कर्नाटक की प्रगाति से संबंधित विषयों पर चर्चा की है। 

बता दें कि फिल्म केजीएफ देश में सुपरहिट हुई और इसके बाद से एक्टर यश को भारत समेत पूरी दुनिया में खूब नाम और शोहरत मिली है। फिल्म केजीएफ के पहले पार्ट के बाद दूसरा पार्ट सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म है और दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है।

केजीएफ:चैप्टर 1 अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म है। दोनों फिल्मों में यश ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत लिया।

वहीं, 'कांतारा' जिसने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत यह फिल्म पिछले साल की सुपर हिट फिल्म रही है। निर्माता विजय किरागंदूर ने तीनों फिल्मों का निर्माण किया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकेजीएफयशसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम