लाइव न्यूज़ :

‘केजीएफ: चैप्टर 2’ अप्रैल 2022 में रिलीज़ होगी

By भाषा | Updated: August 22, 2021 17:17 IST

Open in App

‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के निर्मातओं ने ऐलान किया है कि फिल्म अब 14 अप्रैल 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में दक्षिण के स्टार यश मुख्य भूमिका में हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म को इस साल जुलाई में रिलीज़ किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से इसकी रिलीज़ को टाल दिया गया। ‘केजीएफ: चैप्टर2’ के बैनर होमबाले फिल्म्स ने रविवार को ट्विटर पर नई तारीख का ऐलान किया। ट्वीट में कहा गया है, “आज की अनिश्चितताएं केवल हमारे संकल्प को विलंबित करेंगी, लेकिन जैसा वादा किया गया था, वैसा ही होगा। हम फिल्म को 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ करेंगे।” बहु भाषी फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ होगी। यह 2018 में आई फिल्म का सीक्वल है, जिसके माध्यम से बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त कन्नड़ में अभिनय की शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रकाश राज, मालविका अविनाश, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो