लाइव न्यूज़ :

मराठी एक्ट्रेस केतकी चिताले को मिली जमानत, शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हुई थी गिरफ्तारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 22, 2022 17:53 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पर कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार हुई मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को ठाणे कोर्ट से जमानत मिल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को 15 मई को गिरफ्तार किया गया था।केतकी चिताले को ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।

Ketaki Chitale Bail: मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को ठाणे कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पर कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट शेयर करने के आरोप में 15 मई को गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में उनके कल जेल से रिहा होने की संभावना है।

एक्ट्रेस ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक मराठी कविता पोस्ट की थी, जिसका श्रेय किसी अन्य व्यक्ति को दिया गया था, जिसमें केवल एक उपनाम (पवार) और एक उम्र (80) का उल्लेख था। मगर यह उन शारीरिक बीमारियों को भी संदर्भित करता है जिनसे 81 वर्षीय राकांपा नेता पीड़ित हैं। पुणे, पिंपरी और ठाणे में कई पुलिस स्टेशनों द्वारा चिताले पर तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। केतकी चिताले को ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। 

क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि), 501 (मानहानिकारक मामले की छपाई या उत्कीर्णन) और 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया। उन्हें वी मुंबई में गिरफ्तार किया गया था. कलंबोली पुलिस स्टेशन से जब उन्हें पुलिस वैन में ले जाया जा रहा था, तब राकांपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उन पर स्याही फेंकने की कोशिश की। चिताले के साथ हाथापाई की गई और कुछ स्याही उनके हाथ और कपड़ों पर गिर गई।

टॅग्स :शरद पवारNCPThane PoliceThane Police's Central Crime Unit
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्टठाणे: बिजली मीटर कक्ष में आग, 40 मीटर जलकर खाक, आग लगने के बाद 40 फ्लैट के निवासी जान बचाकर भागे

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतBye Election Results 2026: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 4 सीटों में आगे, बारामती से सुनेत्रा अजित पवार 61917 वोटों से आगे

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी