लाइव न्यूज़ :

केरल: भारी बारिश-भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53, कई लापता

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 17, 2018 10:58 IST

केरल में भारी बारिश के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। वहीं दो दिन पहले कोझिकोड जिले में हुए भूस्खलन के चार पीड़ितों के शव बरामद किए गए।

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 17 जून। केरल में भारी बारिश के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। वहीं दो दिन पहले कोझिकोड जिले में हुए भूस्खलन के चार पीड़ितों के शव बरामद किए गए। इन चार लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। भूस्खलन की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के बाद लापता दो और लोगों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में मौसम का कहर: बाढ़ से 17 लोगों की मौत, असम में और बदतर हुए हालात

इससे पहले बीती 14 जून को केरल स्थित कोझिकोड के कट्टीपारा में बारिश के चलते भूस्खलन होने से 3 लोगों को मौत हो गई थी। इसके साथ ही वहां 8 लोग फंस गए थे। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रमुख सचिव और जिला कलेक्टरों से जल्दी ही एक्शन मानसून से बिगड़े हालात के चलते जल्द से जल्द एक्शन के निर्देश जारी कर दिए हैं।

वहीं असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी है। चार और लोगों की मौत के साथ ही पूर्वोत्तर में बाढ़ संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। पिछले 24 घंटे में त्रिपुरा और मिजोरम में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। मणिपुर में बाढ़ संबंधी घटनाओं में एक और व्यक्ति की जान चली गयी।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से चार लोगों की मौत हो गयी। एएसडीएमए ने बताया कि असम के होजाई, कर्बी आंगलांग पूर्व, कर्बी आंगलांग पश्चिम, गोलाघाट, करीमगंज, हैलाकांडी और कछार जिले में बाढ़ से 4.25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं ।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मौसमकेरलमानसूनभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण