लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: वायनाड सीट पर बड़े अंतर से जीत की ओर राहुल गांधी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2019 16:38 IST

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं...

Open in App
ठळक मुद्देकेरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी बड़े अंतर से जीत दर्ज करने जा रहे हैंउत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से राहुल गांधी पिछड़ रहे हैं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से बड़े अंतर से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी करीब 4 लाख से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा वोट से जीतने का रिकॉर्ड भारतीय जनता पार्टी की प्रीतम मुंडे के नाम दर्ज है। उन्होंने 2014 में बीड सीट पर हुए उपचुनाव में 6 लाख 97 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराया था।

अभी तक के रुझानों के मुताबिक राहुल गांधी को 664882 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सीपीआई के पीपी सुनीर को 445002 वोट मिले। इस तरह वोटों का अंतर चार लाख हो गया है। उन्हें करीब 65 प्रतिशत वोट मिले। हालांकि उत्तर प्रदेश के अमेठी सीट से राहुल गांधी को बीजेपी की स्मृति ईरानी पिछड़ रहे हैं।

इन नेताओं ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

- गोपीनाथ मुंडे की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद 2014 में बीड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी बेटी प्रीतम मुंडे ने सबसे ज्यादा मतों से जीतने का इतिहास रचा था। प्रीतम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 6,96,321 वोटों के अंतर से हराया था।

- 2004 के आम चुनाव में CPM के अनिल बसु ने पश्चिम बंगाल की आरामबाग लोकसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 5,92,502 वोटों के अंतर से हराया था।

- पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव ने 1991 में आंध्र प्रदेश के नांदयाल लोकसभा सीट पर उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 5,80,297 मतों के अंतर से हराया था।

- नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में वडोदरा लोकसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 570,128 मतों के अंतर से हराया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेराला लोकसभा चुनाव 2019वायनाडराहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील