लाइव न्यूज़ :

केरल: पूर्व मुख्यमंत्री चांडी, कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीतला सहित दो दर्जन नेता कोच्चि मेट्रो में हंगामा मामले में बरी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:57 IST

Open in App

कोच्चि (केरल), तीन अगस्त यहां की एक अदालत ने तीन साल पहले कोच्चि मेट्रो में कथित हंगामे से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीतला और वी डी सतीशन सहित कांग्रेस नीत यूडीएफ के दो दर्जन से अधिक नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को मंगलवार को बरी कर दिया।

यूडीएफ नेताओं के वकील मोहम्मद सियाद ने बताया कि उन सभी को यहां अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सांसदों व विधायकों के लिए विशेष अदालत) ने 2017 में कोच्चि मेट्रो के एक अधिकारी की शिकायत पर अलुवा में दर्ज किए गए मामले में बरी कर दिया है।

चांडी और कांग्रेस के अन्य नेताओं पर 20 जून 2017 को ‘जनकीय यात्रा’ के दौरान कोच्चि मेट्रो ट्रेन में हंगामा करने का आरोप था। इन नेताओं में यूडीएफ संयोजक एम एम हसन, पूर्व मंत्री ए. मुहम्मद, एर्नाकुलम सांसद हिबी इडन, विधायक शफी परमबिल और पीसी विष्णुनाथ शामिल थे।

इस विरोध यात्रा का नेतृत्व चांडी ने किया था, जो कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन के दौरान यूडीएफ नेताओं की अनदेखी करने के विरोध में की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब