लाइव न्यूज़ :

केरल कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एकीकृत सूचना प्रणाली स्थापित करेगा

By भाषा | Updated: September 1, 2021 17:43 IST

Open in App

केरल सरकार ने राज्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एकीकृत सूचना प्रणाली स्थापित करने का फैसला किया है। यहां जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तावित योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी गयी। बयान के अनुसार सरकार की सभी सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान एवं चयन के लिए यह केंद्रीकृत सार्वजनिक मंच होगा। उसके तहत 34.32 करोड़ रूपये खर्च करके प्रारंभिक चरण में एक ‘आधार वॉल्ट’ स्थापित किया जाएगा और उसके लिए प्रशासनिक मंजूरी के लिए केरल पुनर्निर्माण पहल को स्वीकृति दी गयी है। बयान के मुताबिक एकल स्रोत से सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय सूचना उपलब्ध हो जाने पर उसका इस्तेमाल सभी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के हकदार लाभार्थियों के चयन के लिए किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतकेरल विधानसभा चुनावः 140 सीट और 110 का लक्ष्य?, जी सुधाकरन सहित 4 वरिष्ठ नेताओं ने की बगावत, लड़ रहे निर्दलीय?, सचिव एमवी गोविंदन ने कहा- तीसरी बार सत्ता में वापसी?

भारतKerala elections 2026: 140 सीट और 86 प्रत्याशी घोषित?, मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के खिलाफ के. रंजीत, बीजेपी ने मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को मैदान में उतारा, लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?