लाइव न्यूज़ :

Kerala Rains: केरल में भारी बारिश, 9 में ऑरेंज और 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी, रात की यात्रा न कीजिए, जानें गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2022 17:02 IST

आईएमडी ने केरल के त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कन्नूर और कासरगोड में बृहस्पतिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।अगले पांच दिनों में राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है।कुछ हिस्सों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

तिरुवनंतपुरमः केरल के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को राज्य के सात जिलों में दिन भर के लिए  9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 7 जिलों को रेड अलर्ट पर रखा गया है।

आईएमडी ने केरल के त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कन्नूर और कासरगोड में बृहस्पतिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। देश के विभिन्न मौसम पूर्वानुमान केंद्रों ने बुधवार को राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने केरल और उसके आसपास के चक्रवाती परिसंचरण के साथ-साथ उत्तरी केरल से विदर्भ क्षेत्र तक एक कम दबाव वाली ट्रफ रेखा के कारण अगले पांच दिनों में राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है। केंद्रीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राज्य में भारी और बहुत भारी बारिश और उसके बाद अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते राज्य के कुछ हिस्सों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस महीने के अंत तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की संभावना के बावजूद भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने जिला अधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए थे।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने पहले ही केरल में पांच दलों को तैनात कर दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने लोगों से बारिश कम होने तक नदियों और अन्य जलाशयों से दूर रहने को कहा है। एसडीएमए ने लोगों से जब तक आपात स्थिति न हो पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा नहीं करने के लिए कहा है। साथ ही बारिश कम होने तक रात की यात्रा से बचने की भी सलाह दी है।

जिला प्रशासन ने भी लोगों को तटीय क्षेत्रों के पास न जाने की चेतावनी दी है। आईएमडी ने पहले भविष्यवाणी की थी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून, जिसे राज्य में एडवापति के नाम से भी जाना जाता है, के कारण पहली बारिश 27 मई तक हो सकती है। यह मानसून के आगमन की सामान्य तिथि से पांच दिन पहले ही मानसून की दस्तक हो जाएगी। 

टॅग्स :मौसमकेरलमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन