लाइव न्यूज़ :

केरल: प्रवासी मजदूरों का पुलिस के साथ संघर्ष, पुलिस जीप जलाई, पांच पुलिसकर्मी घायल, 150 मजदूर हिरासत में

By विशाल कुमार | Updated: December 26, 2021 12:54 IST

मुख्य रूप से नागालैंड और मणिपुर के 3,000 से अधिक प्रवासी मजदूर इस क्षेत्र में रहते हैं। 150 से अधिक प्रवासी मजदूर अब हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। मौके से ही करीब 100 मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकुन्नथुनाडु एसएचओ सहित पांच पुलिस अधिकारी घायल हो गए।मजदूरों ने एक पुलिस जीप को भी जला दिया और तीन अन्य को क्षतिग्रस्त कर दिया। किझाकम्बालम में नागालैंड और मणिपुर के 3,000 से अधिक प्रवासी मजदूर इस क्षेत्र में रहते हैं।

एर्नाकुलम:केरल के एर्नाकुलम जिला स्थित किझाकम्बालम में प्रवासी मजदूरों के दो समूहों के बीच संघर्ष रोकने गए पुलिस के पांच अधिकारी घायल हो गए।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, किटेक्स कंपनी में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के समूह इलाके में क्रिसमस कैरल के आयोजन को लेकर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने कहा कि समूह नशे में होने के बाद झगड़े में लगे थे।

हालात को नियंत्रित करने के लिए पहुंचे प्रारंभिक पुलिस बल को संघर्षरत समूहों से विरोध का सामना करना पड़ा। इसमें कुन्नथुनाडु एसएचओ सहित पांच पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

मजदूरों ने एक पुलिस जीप को भी जला दिया और तीन अन्य को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के वायरलेस सेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हंगामा सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों पर पथराव भी किया।

एक स्थानीय लॉरी चालक द्वारा नियंत्रण कक्ष को सूचित करने के बाद अतिरिक्त पुलिस दल पहुंची। घायल पुलिसकर्मियों का फिलहाल कोलेनचेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

मुख्य रूप से नागालैंड और मणिपुर के 3,000 से अधिक प्रवासी मजदूर इस क्षेत्र में रहते हैं। 150 से अधिक प्रवासी मजदूर अब हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। मौके से ही करीब 100 मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों को रविवार तड़के हिरासत में ले लिया गया और फिलहाल वे कुन्नाथुनाडु और थट्टियिट्टापरम्बु पुलिस थानों में हैं। हालात को संभालने के लिए मौके पर डेरा डाले अलुवा ग्रामीण एसपी कार्तिक के नेतृत्व में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को यहां तैनात किया गया है।

टॅग्स :केरलएर्नाकुलमPoliceप्रवासी मजदूर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?