लाइव न्यूज़ :

Kerala local body polls 2025 results: पलक्कड़ नगरपालिका में भाजपा के सबसे बड़ी?, 17 सीट पर जीत और कई सीट पर आगे, जानिए LDF, UDF का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2025 12:30 IST

Kerala local body polls 2025 results: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन ने एर्नाकुलम में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देKerala local body polls 2025 results: वाम मोर्चा 20 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा ने 12 सीटें जीतीं।Kerala local body polls 2025 results: 53 वार्डों में से 21 वार्ड जीते।Kerala local body polls 2025 results: थ्रिपुनीतुरा नगरपालिका में जीत दर्ज की है।

पलक्कड़: पलक्कड़ नगरपालिका में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। 53 सदस्यीय परिषद में उसे बहुमत हासिल करने में शायद सफलता न मिले। 17 सीटें पहले ही जीत चुकी भाजपा कई अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और उम्मीद है कि वह 20 सीटों का आंकड़ा पार कर लेगी। यूडीएफ ने 15 सीटें हासिल की हैं, जबकि एलडीएफ ने आठ सीटें जीती हैं। शेष वार्डों में जहां मतगणना जारी है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन ने एर्नाकुलम में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है। थ्रिपुनीतुरा नगरपालिका में जीत दर्ज की है। उसने 53 वार्डों में से 21 वार्ड जीते। वाम मोर्चा 20 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा ने 12 सीटें जीतीं।

पलक्कड़ नगरपालिका के पट्टिक्कारा वार्ड में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष ई. कृष्ण दास की जीत-

भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष ई. कृष्ण दास ने पलक्कड़ नगरपालिका के पट्टिक्कारा वार्ड में यूडीएफ उम्मीदवार विनोद पट्टिक्कारा को 415 वोटों के भारी अंतर से हराया। श्री कृष्ण दास, जो भाजपा के पूर्व पलक्कड़ जिला अध्यक्ष और निवर्तमान नगर परिषद के उपाध्यक्ष रह चुके हैं, को पलक्कड़ में भाजपा के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की स्थिति में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

कडमकुडी में भाजपा पर एलडीएफ की मजबूत बढ़त-

एर्नाकुलम जिला पंचायत के कडमकुडी डिवीजन में, जहां कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने के बाद यूडीएफ चुनाव मैदान में नहीं थी, एलडीएफ की मैरी विंसेंट एन.जी. भाजपा की रचना पर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।

कासरगोड नगर परिषद में यूडीएफ को बहुमत-

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने 39 वार्डों में से 24 में जीत हासिल करके कासरगोड नगर परिषद में बहुमत प्राप्त कर लिया। नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) ने 12 वार्ड जीते, जबकि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को केवल एक सीट मिली। अन्य दलों के उम्मीदवार दो वार्डों में विजयी हुए।

टॅग्स :केरलKerala Assemblyकांग्रेसLDFCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनिया गांधी मदद मांगती हैं, तो हमेशा मदद करेंगे, अमरिंदर सिंह ने कहा- पीएम मोदी की ‘पंजाब से विशेष लगाव’ और फैसलों को सार्वजनिक नहीं करती भाजपा

भारतKerala Local Body Election Results Updates: 25 ग्राम पंचायत और 2 नगरपालिकाओं में आगे एनडीए, देखिए LDF, UDF और अन्य दल का हाल

भारततिरुवनंतपुरम नगर निगम में 101 सीट, बहुमत के लिए 51 सीट, 49 सीट पर आगे NDA, बीजेपी ने रचा इतिहास, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 45 वर्षों से एलडीएफ की सत्ता?

भारतKerala local body polls 2025 results: NDA 42, LDF 22 और UDF 14 वार्ड पर आगे?, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार सत्ता हासिल करने की कगार पर

भारतKerala Local Body Elections: ग्राम पंचायतों में एलडीएफ आगे, नगरपालिकाओं और निगमों में यूडीएफ आगे

भारत अधिक खबरें

भारतYear Ender 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरे भारत में भगदड़ में गई कई जानें, सबसे दुखद हादसों से भरा ये साल; जानें

भारतIndiGo Crisis: फ्लाइट कैंसिलेशन से परेशान यात्रियों को राहत देगा इंडिगो, 500 करोड़ का मुआवजा और रिफंड पर कर रहा फोकस

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

भारतYear Ender 2025: पहलगाम अटैक से लेकर एयर इंडिया क्रैश तक..., इस साल इन 5 घटनाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

भारतDelhi AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंचा, AQI ने तोड़ा रिकॉर्ड