लाइव न्यूज़ :

केरल: चेकिंग के नाम पर नीट परीक्षा में जिन छात्राओं के उतरवाए गए थे इनरवियर, उनका फिर से होगा इग्जाम

By आजाद खान | Updated: August 27, 2022 13:43 IST

आपको बता दें कि इस तरीके से चेकिंग किए जाने को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसे लेकर धर्ना-प्रदर्शन और कॉलेज में तोड़फोड़ भी की गई थी। बाद में यह विवाद काफी बढ़ गया था जिस कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को इस पर बयान भी देना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देचेकिंग के नाम पर जिन छात्राओं के इनरवियर उतरवाए गए थे उनका फिर से इग्जाम लिया जा रहा है।इस बात की जानकारी नीट परीक्षा लेने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दी है। यह परीक्षा अगले महीने होने वाली है और इसे लेकर एनटीए द्व्रारा छात्राओं को मेल भी भेजा जा चुका है।

तिरुवनन्तपुरम:केरल के कोल्लम में NEET (नेशनल एलेजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा के दौरान चेकिंग के नाम पर जिन छात्राओं के अंडरगारमेंट्स उतरवाए गए थे, वे फिर से परीक्षा दे पाएगी। इस बात की घोषणा NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने की है। 

इस परीक्षा को नीट अगले महीने लेगा और इसके लिए संबधिंत छात्राओं को नीट द्वारा मेल भी किया जा चुका है। आपको बता दें कि छात्राओं के साथ ऐसी घटना घटने के बाद काफी विवाद हुआ था और छात्राओं के साथ इस तरीके से चेकिंग करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार भी किया था। 

कब होगी परीक्षा 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उन छात्राओं को फिर से परीक्षा देने को कहा है जिन्हें परीक्षा में शामिल होने से पहले सख्ती के नाम पर उनके अंडरगारमेंट्स को उतरवाए गए थे। एनटीए ने परीक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए उन छात्राओं को मेल भी किया है और परीक्षा में फिर से शामिल होने को कहा है। आपको बता दें कि एनटीए यह परीक्षा 4 सितंबर को लेगी। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि केरल के कोल्लम में इसी साल 17 जुलाई की नीट की परीक्षा हुई थी। यह परीक्षा कोल्लम के मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्थित एग्जाम सेंटर में हुआ था। बताया जाता है कि परीक्षा के दौरान कुछ छात्राओं को उनके अंडरगारमेंट्स उतारकर उन्हें परीक्षा में बैठने दिया गया था। 

इस कारण बाद में बहुत विवाद भी हुआ था और इसे लेकर धर्ना-प्रदर्शन भी हुआ था। यही नहीं इस केस को लेकर कॉलेज में तोड़फोड़ की भी घटनाएं सामने आई थी। बाद में यह एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया था जिसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को बयान भी जारी करना पड़ा था। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार भी किया था जो बाद में बेल पर रिहा हो गए थे।

टॅग्स :नीटकेरलPoliceexamनेशनल टेस्टिंग एजेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील