लाइव न्यूज़ :

गाड़ी लाने में हुई देरी तो IPS की बेटी ने कर दी ऑन ड्यूटी ड्राइवर की पिटाई, FIR दर्ज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 15, 2018 17:40 IST

गाड़ी लाने में उसे थोड़ी देर हो गई। इस बात से नाराज होकर एडीजीपी की बेटी ने ड्राइवर को गाली देना शुरू कर दिया।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 15 जूनः केरल कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की बेटी पर गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवती पर आरोप है कि उसने एक विवाद के बाद सरकारी ड्यूटी पर तैनात ड्राइवर को गाली दी और शारीरिक हमला किया। युवती ने एक काउंटर शिकायत भी की है। जिसके बाद ड्राइवर गावस्कर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल गावस्कर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

एडीजीपी सुदेश कुमार की सर्विस में ड्राइवर गावस्कर तैनात थे। शुक्रवार सुबह सुदेश कुमार की बेटी और पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गई थी। गावस्कर ने अपने शिकायत में कहा कि गाड़ी लाने में उसे थोड़ी देर हो गई। इस बात से नाराज होकर एडीजीपी की बेटी ने उसे गाली देना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- जज पर रेप का आरोप, पीड़िता बोली- सगाई की, मांग भरी फिर संबंध बनाया और अब कर रहा है दूसरी शादी

गावस्कर का कहना है कि जब उसने गाली देने से मना किया तो फिर उसके गर्दन और कंधे पर मोबाइल से हमला किया गया। ड्राइवर फौरन इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस के मुताबिक एडीडीपी की बेटी के खिलाफ आईपीसी की कई धारा 294-B (गाली देना), 332 (सरकारी ड्यूटी में बाधा डालना), 324 (हथियार से घायल करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ेंः- लड़की ने लगाया आरोप, जेल में पुरूषों के सामने करवाया गया ‘प्रेगनेंसी टेस्ट’

एडीजीपी की बेटी ने ड्राइवर के खिलाफ एक काउंटर कम्प्लेन की है, जिसके बाद गावस्कर के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 354 और 294-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच डिप्टी एसपी रैंक का अधिकारी करेगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?