जज पर रेप का आरोप, पीड़िता बोली- सगाई की, मांग भरी फिर संबंध बनाया और अब कर रहा है दूसरी शादी

By पल्लवी कुमारी | Published: June 15, 2018 01:28 PM2018-06-15T13:28:06+5:302018-06-15T13:28:06+5:30

पीड़िता ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी जज दोबार शादी करने वाला है।

madhya pradesh judge accused of rape case, victim says he rape after fake marriage | जज पर रेप का आरोप, पीड़िता बोली- सगाई की, मांग भरी फिर संबंध बनाया और अब कर रहा है दूसरी शादी

जज पर रेप का आरोप, पीड़िता बोली- सगाई की, मांग भरी फिर संबंध बनाया और अब कर रहा है दूसरी शादी

भोपाल, 15 जून:  मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एक जज पर रेप का आरोप लगा है। ये जज अजयगढ़ सिविल कोर्ट में पदस्थ हैं। एमपी पुलिस ने इनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने यह जानकारी उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को दी है। 

घरवालों ने तय किया था रिश्ता 

पीड़िता मध्य प्रदेश में पटवारी की नौकरी करती है। उसने बताया कि साल 2015 में उसके घरवाले स्वजातीय होने की वजह से उसका शादी का रिश्ता लेकर आरोपी जज मनोज सोनी के घर छतरपुर गए थे। ठीक इस घटना के एक साथ आरोपी जज मनोज सोनी फोन और सोशल मीडिया पर पीड़िता के साथ बात करनी शुरू की। जज ने इसके बाद पीड़िता को पन्ना के जुगल किशोर मंदिर में अकेले बुलाया और वहां घोषणा की कि वह उसी से शादी करेगा।

सगाई और शादी दोनों की जज ने 

पीड़िता का आरोप है कि 14 फरवरी, 2018 को मनोज सोनी ने अजयगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास में बुलाया और सगाई की अंगूठी पहनाकर उसे मंगेतर घोषित कर दिया इसके बाद रीवा आकर पीड़िता के एक रिश्तेदार के फार्म हाउस में स्थित शिव मंदिर में 18 मार्च 2018 को संबंधियों की उपस्थिति में पीड़िता की मांग में सिंदूर भरकर विवाह उसी के साथ किए जाने की पुष्टि कर दी। इसके बाद 19 फरवरी को पीड़िता के बिना मर्जी के पीड़िता के साथ रेप की है। 

6 साल की बच्ची से रेप, माँ-बाप ने मासूम को दोबारा आरोपी के पास भेजा, वजह चौंका देगी

झूठी शादी के बाद किया रेप

19 फरवरी के बाद जज ने कई दफा पीड़िता के साथ रेप किया है। पीड़िता ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी जज दोबार शादी करने वाला है। पीड़िता ने पुलिस से इस बात की गुहार की है वह जज की दोबारा शादी करवाने से रोक लगवाए।  

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मो फहीम अनवर के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर उच्च न्यायालय को जानकारी दी है। महिला की शिकायत पर प्रशासनिक स्तर पर जेएमएफसी के खिलाफ जांच की जा रही है। 


लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

Web Title: madhya pradesh judge accused of rape case, victim says he rape after fake marriage

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे