लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय का फैसला- बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 हर धर्म के लोगों पर लागू, मुस्लिम समुदाय पर भी प्रभावी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 28, 2024 09:58 IST

अदालत ने कहा, "बच्चों को पढ़ने दें। उन्हें यात्रा करने दें, जीवन का आनंद लेने दें और जब वे परिपक्व हो जाएं, तो उन्हें शादी के बारे में फैसला करने दें। आधुनिक समाज में शादी के लिए कोई बाध्यता नहीं हो सकती।"

Open in App
ठळक मुद्देकेरल उच्च न्यायालय का फैसला- बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 हर धर्म के लोगों पर लागूअदालत ने कहा है कि यह कानून धर्म की परवाह किए बिना सभी भारतीय नागरिकों पर लागू होता हैअदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में नागरिकता प्राथमिक है और धर्म गौण है

कोच्चि: केरल उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसले में कहा है कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 हर धर्म के लोगों पर लागू होता है। अदालत ने कहा है कि यह कानून धर्म की परवाह किए बिना सभी भारतीय नागरिकों पर लागू होता है। न्यायमूर्ति पीवी कुन्हिकृष्णन की पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अधिनियम मुस्लिम पर्सनल लॉ का स्थान लेता है जो युवावस्था में लड़की की शादी की अनुमति देता है। अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में नागरिकता प्राथमिक है और धर्म गौण है।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार एकल पीठ ने हाल ही में 2012 में पलक्कड़ में बाल विवाह मामले में एक आरोपी की याचिका खारिज करते हुए यह निर्देश जारी किया। इस केस में पिता और कथित "पति" सहित आरोपियों ने मामले को रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था। पीठ ने पहले मामले में एक न्याय मित्र नियुक्त किया था। 

यह फैसला ऐसे समय आया है जब भाजपा शासित असम में बाल विवाह को लेकर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से ज्यादातर अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देते हुए याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि एक मुस्लिम लड़की जिसने युवावस्था प्राप्त कर ली है, वह शादी कर सकती है और ऐसा संबंध अमान्य नहीं होगा। याचिकाकर्ताओं के अनुसार, मुस्लिम पर्सनल लॉ पर बाल विवाह निषेध अधिनियम लागू नहीं होता। उनका कहना था कि यह यह उनके अधिकारों को कम करता है और सजा निर्धारित करता है।

हालाँकि उच्च न्यायालय ने दलीलों को खारिज कर दिया। इसने अधिनियम की धारा 1(2) का हवाला दिया और कहा कि यह भारत के भीतर और बाहर सभी भारतीय नागरिकों पर लागू होता है। अदालत ने कहा कि इसका मतलब यह है कि कानून का अधिकार क्षेत्र हर नागरिकों पर लागू होता है, भले ही वे भारत से बाहर रहते हों।

उच्च न्यायालय ने कहा कि आधुनिक समाज में बाल विवाह पर रोक महत्वपूर्ण है। न्यायमूर्ति कुन्हिकृष्णन ने कहा, बाल विवाह बच्चों को उनके बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित करता है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और शोषण से सुरक्षा का अधिकार भी शामिल है। अदालत ने कहा, "बच्चों को पढ़ने दें। उन्हें यात्रा करने दें, जीवन का आनंद लेने दें और जब वे परिपक्व हो जाएं, तो उन्हें शादी के बारे में फैसला करने दें। आधुनिक समाज में शादी के लिए कोई बाध्यता नहीं हो सकती।"

टॅग्स :केरलहाई कोर्टबच्चों की शिक्षामुस्लिम लॉ बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

ज़रा हटकेईरान की मदद को आगे कश्‍मीरी?, सोना, चांदी, नकद और एक महीने का वेतन कर रहे दान?, देखिए तस्वीरें?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?