लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय ने पेड़ काटे जाने के मामले की जांच एसआईटी से कराने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 17:30 IST

Open in App

केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि लाभ के लिए वन क्षेत्रों से पेड़ों को काटना और हटाना संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। साथ ही अदालत ने इस मामले की जांच सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराए जाने का आदेश दिया। अदालत ने एसआईटी को राज्य और जनता के हितों की रक्षा के लिए जल्द से जल्द अपनी जांच पूरी करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इस तरह की घटना दोहराई नहीं जाए। उच्च न्यायालय ने कहा कि वन क्षेत्रों के साथ-साथ सरकारी और पट्टे वाली भूमि से मूल्यवान सार्वजनिक संपत्ति (पेड़ों) को हटाना एक गंभीर मामला है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की नरमी या ढिलाई नहीं बरती जा सकती। अदालत ने कहा, '' ऐसी स्थिति होने पर, हमारे मन में कोई संदेह नहीं है कि राज्य को इस मामले को और अधिक गंभीरता से लेना होगा। एसआईटी को वन क्षेत्र, सरकार और पट्टा भूमि से सागौन, टिम्बर, शीशम और आबनूस जैसे कीमती पेड़ काटने और हटाने के मुद्दे की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच करनी होगी। यह जांच केवल पट्टा भूमि से काटे और हटाए गए पेड़ों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए।'' अदालत ने यह आदेश उस जनहित याचिका पर दिया जिसमें राज्य में पेड़ों की अवैध कटाई की जांच सीबीआई को सौंपने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। याचिका का निपटारा करते हुए अदालत ने कहा, '' तथ्यों और कानून को ध्यान में रखते हुए हमारा विचार है कि इस समय जांच एजेंसी को बदलने का कोई कारण नहीं है जैसा कि प्रार्थना की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवोटर लिस्ट से नाम गायब, केरल हाईकोर्ट का रुख करने वाली कांग्रेस उम्मीदवार वैश्ना एसएल ने मारी बाजी, 300 से अधिक मत से जीत

भारतवायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने छुपाई संपत्ति? केरल हाईकोर्ट ने भेजा समन, मांगा जवाब

भारतKerala HC: महिला की सुंदर शारीरिक काया पर टिप्पणी यौन उत्पीड़न के समान, केरल उच्च न्यायालय ने कहा- दंडनीय अपराध की श्रेणी...

भारतKerala High Court: सिर्फ महिलाओं की नहीं, पुरुषों में भी ‘गौरव’’ और ‘गरिमा’?, हाईकोर्ट ने अभिनेता-निर्देशक बालचंद्र मेनन को 2007 मामले में दी जमानत

भारतKerala High Court: 26 सप्ताह से अधिक अवधि के गर्भ?, 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को गर्भपात की मंजूरी, जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'