लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम कपल को हाईकोर्ट ने दी लिव-इन में रहने की इजाजत, कहा- लड़की की मर्जी वह किसके साथ रहे

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 2, 2018 16:23 IST

कोर्ट ने कहा- कानून इस बात को नजर अंदाज नहीं कर सकता कि अभी के समाज में लिव इन रिलेशनशिप बहुत तेजी से विकसित हो रहा है।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 2 जून: केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक मुस्लिम कपल को लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने का इजाजत दिया है। कोर्ट ने कहा इस मामले में 18 वर्षीय एक युवक और 19 वर्षीय युवती को साथ रहने का आदेश दे दिया है। 

युवती के पिता ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के जरिए बेटी को अदालत में पेश करने की अर्जी लगाई थी। लेकिन केरल हाई कोर्ट ने यह करते हुए याचिका खारिज कर दी कि कानून इस बात को नजर अंदाज नहीं कर सकता कि अभी के समाज में लिव इन रिलेशनशिप बहुत तेजी से विकसित कर रहा है, इसलिए कपल्स को बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के जरिए अलग नहीं किया जा सकता है।

2019 में मोदी को मात देने के लिए क्या गठबंधन कर सकते हैं AAP और कांग्रेस, इन फॉर्मूलों की है चर्चा

जस्टिस वी चितम्बरेश और जस्टिस केपी ज्योतिन्द्रनाथ की एक खंडपीठ ने इस पर फैसला सुनाया। इस खंडपीठ ने युवती के पिता की याचिका को खारिज करते हुए बात कही है। कोर्ट ने कहा कि एक बालिग कपल को शादी के बिना भी साथ रहने का हक है। युवती के पिता का आरोप था कि युवक ने उसे जबरस्ती अपने साथ रखा है।  कोर्ट ने कहा, युवती या युवक का फैसला है कि वह किसके साथ रहती है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल केरल के अलप्पुझा जिले के मुस्लिम परिवार से हैं। पिता ने यह भी दलील दी थी कि देश में शादी के लिए लड़के की उम्र 21 वर्ष और लड़की की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। इस पर कोर्ट ने हाल के फैसले का उदारहण देते हुए कहा, लड़का और लड़की शादी के लिए अनिवार्य उम्र नहीं रखते हैं और वे वयस्क हो चुके हैं तो उन्हें लिव इन रिलेशनशिप में रहने का अधिकार है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील