लाइव न्यूज़ :

Weather Report: केरल, महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर, कोच्चि एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा 11 अगस्त तक ठप्प, सभी स्कूल बंद

By भाषा | Updated: August 9, 2019 08:07 IST

इससे पहले पश्चिम महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित सांगली जिले में एक बचाव नौका के पलट जाने से नौ लोग डूब गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए हवाई सर्वेक्षण किया था।

Open in App
ठळक मुद्देरतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल में अगले दो दिन में भीषण बारिश होने का अनुमान है। महाराष्ट्र में भारी वर्षा के बाद ये सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं जहां कृष्णा और पंचगंगा नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

महाराष्ट्र ,केरल और तमिलनाडु में बाढ़ से हालत गंभीर बने हुए हैं। वहीं, केरल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है। कोच्चि इंटरनेशन एयरपोर्ट की हवाई यात्रा 11 अगस्त तक बंद कर दिया गया है।

इससे पहले केरल के कोच्चि में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पार्किंग क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरने के बाद उड़ानों का परिचालन शुक्रवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। कोचीन इंटरनेशलन एअरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएसल) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था,‘‘बाढ़ के कारण पार्किंग क्षेत्र जलमग्न हो गया है, कोच्चि हवाईअड्डे पर सभी उड़ानें नौ अगस्त सुबह नौ बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं।’’

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक केरल के कई हिस्सों में भूस्सखलन की खबरें हैं। वहीं, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KDSMA) ने पूरे राज्य में 315 कैंपों में 22,165 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इससे पहले भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है और गुरुवार को वर्षा जनित हादसों में 15 लोगों की मौत  हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल में अगले दो दिन में भीषण बारिश होने का अनुमान है।

पश्चिम महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित सांगली जिले में बृहस्पतिवार को एक बचाव नौका के पलट जाने से नौ लोग डूब गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद ये सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं जहां कृष्णा और पंचगंगा नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फडणवीस से बात की और बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। एक अधिकारी ने बताया कि सांगली में राहत एवं बचाव कार्य में लगी एक नौका के पलट जाने से नौ लोग डूब गए और चार लापता हैं। पुणे के मंडल आयुक्त दीपक म्हैसकर ने बताया कि यह दुर्घटना पालुस तहसील के ब्रहमनाल गांव के पास हुई जब एक नौका बाढ़ प्रभावित 30 से 32 लोगों को लेकर जा रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक नौ शव मिल गए हैं।

करीब 15 लोग तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।’’ फडणवीस कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच कर्नाटक अलमाटी बांध से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ने पर सहमत हो गया है जो कि कृष्णा नदी पर बहाव में नीचे की ओर स्थित है। अधिकारी ने बताया कि फडणवीस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से बात की जो उत्तर कर्नाटक में अलमाटी बांध से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ने को तैयार हो गए। केरल के कई इलाकों में भारी बारिश से उत्तरी केरल बाढ़ की चपेट में हैं। यहां गुरुवार को विभिन्न हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। ये चार जिले भारी वर्षा और तेज हवाओं की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के सूत्रों ने कहा कि यह अलर्ट इडुकी, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड में जारी किया गया है। राज्य की अधिकांश नदियों और बांधों में जलस्तर बढ़ रहा है और कन्नूर, वायनाड, इडुकी, मलप्पुरम, कोझीकोड और कासरगोड में बाढ़ जैसे हालात हैं।

यहां की प्रमुख नदियों जैसे मणिमाला, मीनाचल, मूवट्टापुझा, चलियार, वालापट्टनम, इरूवाझीनीपुझा और पंबा में जलस्तर बढ़ा हुआ है। तमिलनाडु में कोयंबटूर शहर में वर्षाजनित हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। नीलगिरि, थेनी, कोयम्बटूर, तिरुनेलवेल्ली और कन्याकुमारी जिलों में भारी बारिश से इन जिलों के निचले इलाकों में पानी भर गया है। कर्नाटक में वर्षा जनित हादसों में नौ लोग मारे गए हैं जिनमें से छह लोग बेलगावी जिले से थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बचाव दलों ने कर्नाटक के उत्तरी तटों के प्रभावित जिलों तथा मलनाड से 43,858 लोगों को बचाया है। इस दल में अग्नि और आपातकालीन विभाग, राज्य आपदा मोचन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और सेना शामिल है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा किया।

बाढ़ से बेहाल ओडिशा में हादसे में एक व्यक्ति मारा गया वहीं उसका बेटा पानी के तेज बहाव में बह गया। मौसम विभाग के भुवनेश्वर केंद्र के निदेशक एच आर बिस्वास ने बताया कि बालासोर के नजदीक ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश हो रही थी, लेकिन बुधवार की दोपहर को यह कमजोर पड़ गया। गोवा, गुजरात और मेघालय में भी बारिश से हालात खराब हैं। 

टॅग्स :केरलमौसममौसम रिपोर्टमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी