लाइव न्यूज़ :

केरल: मुस्लिमों के खिलाफ हेट स्पीच देने वाले पीसी जॉर्ज को जमानत मिली, कहा- मेरी गिरफ्तारी कट्टरपंथी मुस्लिमों को रमजान की भेंट थी

By विशाल कुमार | Updated: May 1, 2022 14:09 IST

जमानत मिलने के बाद केरल के वरिष्ठ राजनेता पीसी जॉर्ज ने अदालत के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उन्हें मजिस्ट्रेट ने जांच में हस्तक्षेप नहीं करने, गवाहों को प्रभावित नहीं करने या कोई घृणास्पद भाषण देने या किसी भी विवाद में शामिल नहीं होने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजॉर्ज ने राज्य में गैर-मुस्लिमों को मुस्लिम समुदाय द्वारा संचालित रेस्तरां से परहेज करने के लिए कहा था।पुलिस ने जॉर्ज को रविवार तड़के कोट्टायम जिले के आवास से हिरासत में ले लिया था।जॉर्ज ने अपनी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री द्वारा कट्टरपंथी मुस्लिमों को भेंट करार दिया।

तिरुवनंतपुरम: मुसलमानों के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणी के लिए रविवार को गिरफ्तार केरल के वरिष्ठ राजनेता पीसी जॉर्ज को तिरुवनंतपुरम की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने जमानत दे दी।

वरिष्ठ राजनेता की गिरफ्तारी औपचारिक रूप से उनके आवास से सड़क मार्ग से तिरुवनंतपुरम लाए जाने के बाद दर्ज की गई थी और उसके बाद, उन्हें एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें जमानत दे दी।

जमानत मिलने के बाद, जॉर्ज ने अदालत के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उन्हें मजिस्ट्रेट ने जांच में हस्तक्षेप नहीं करने, गवाहों को प्रभावित नहीं करने या कोई घृणास्पद भाषण देने या किसी भी विवाद में शामिल नहीं होने के लिए कहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि वह देश से प्यार नहीं करने वाले किसी भी धर्म के कट्टरपंथी समूहों का समर्थन या वोट नहीं चाहते हैं। उन्होंने पूछा कि यह मुझे किसी को किसी भी धर्म के खिलाफ कैसे बनाता है?

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी रमजान को एक तोहफा  थी जिसे मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कट्टरपंथी मुस्लिम समूहों को भेंट किया।

बता दें कि,  केरल पुलिस ने शनिवार को जॉर्ज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में एक सम्मेलन में दिए भाषण के जरिये धार्मिक घृणा को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

शुक्रवार को अनंतपुरी हिंदू महा सम्मेलन के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जॉर्ज ने आरोप लगाया था कि मुस्लिमों द्वारा संचालित रेस्तरां में ‘नपुंसकता का कारण बनने वाली बूंदों’ से बनी चाय बेची जा रही है, जिसका मकसद देश पर ‘नियंत्रण हासिल करने के लिए’ लोगों की संतानोत्पत्ति की क्षमता छीनना है।

टॅग्स :केरलसांप्रदायिक तनावPoliceपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल