लाइव न्यूज़ :

केरल बाढ़: एक्स-डिप्टोमेट ने बताया भारत UAE से क्यों नहीं ले सकता 700 करोड़, मोदी सरकार पैसे लेने से कर चुकी है इनकार

By भाषा | Updated: August 22, 2018 18:50 IST

सऊदी अरब, ओमान और यूएई में भारतीय राजदूत रहे तलमीज अहमद ने कहा कि उनकी जानकारी में पहले नकदी हस्तांतरण की पेशकश द्विपक्षीय आधार पर नहीं की गई है।

Open in App

हैदराबाद, 22 अगस्त (भाषा) खाड़ी क्षेत्र में सेवारत रहे एक पूर्व भारतीय राजनयिक ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) केरल में बाढ़ राहत अभियान के लिए वित्तीय सहायता के रूप में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 700 करोड़ रुपये) की पेशकश कर रहा है, जो एक ‘‘अच्छा कदम’’ है, लेकिन इतनी बड़ी नकदी दान के रूप में स्वीकार करने में ‘‘समस्या’’ है।

सऊदी अरब, ओमान और यूएई में भारतीय राजदूत रहे तलमीज अहमद ने कहा कि उनकी जानकारी में पहले नकदी हस्तांतरण की पेशकश द्विपक्षीय आधार पर नहीं की गई है।

उन्होंने कहा,‘‘आपदा के समय, धनराशि का दान सामान्यत: विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय से आता है जिसे दूतावास इकट्टा करते है और ‘‘आरबीआई ड्राफ्ट’’ के रूप में उसे स्वदेश भेजते है।’’ 

अहमद ने ‘पीटीआई’ को बताया,‘‘राहत आपूर्ति समझ में आती है, भारतीय समुदाय (विदेशों) से दान समझ में आता है। किसी एक देश ने, मेरी जानकारी के अनुसार, इस तरह की (नकदी) पेशकश नहीं की है।’’ 

उन्होंने कहा, पहले भी कुछ देशों ने राहत सामग्री की आपूर्ति की है। सऊदी अरब ने 2001 के भुज भूकंप के बाद इस तरह की सामग्री को तीन विमानों से भेजा था।

उन्होंने कहा,‘‘मैं नहीं सोचता कि उन्होंने (यूएई) पहले भारत सरकार से विचार-विमर्श किया होगा। इसलिए एक अन्य देश से इतनी बड़ी धनराशि दान के रूप में स्वीकार करने में एक समस्या है।’’ 

अहमद ने कहा कि यूएई की पेशकश बहुत अच्छी और उदारवादी है।

उन्होंने कहा कि इससे (यूएई की पेशकश) पता चलता है कि केरल के लोगों के लिए उनका गहरा लगाव है। केरल के लोगों ने भी इस क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अहमद ने कहा,‘‘नहीं भूलना चाहिए कि खाड़ी में भारतीय समुदाय की 40 प्रतिशत आबादी केरल से है। 80 लाख लोगों (खाड़ी में भारतीय) में से 35 लाख लोग केरल से है।’’  

टॅग्स :केरल बाढ़केरलसंयुक्त अरब अमीरातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र