लाइव न्यूज़ :

केरल के CM विजयन बोले- AAP और केजरीवाल को दिल्ली चुनाव में जीत बधाई

By भाषा | Updated: February 11, 2020 15:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देवहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दिल्ली में सत्ता में शानदार वापसी की राह पर दिख रहे आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में आप की सत्ता में वापसी लगभग तय है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल को विधानसभा चुनाव में ‘शानदार जीत’ को लेकर बधाई दी और कहा कि यह विजय देश में समावेशी राजनीति की अग्रदूत होगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली चुनाव में शानदार जीत के लिए अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बधाई। कामना है कि यह विजय हमारे देश में जनोन्मुखी और समावेशी राजनीति की अग्रदूत हो।’’ 

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दिल्ली में सत्ता में शानदार वापसी की राह पर दिख रहे आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी ने कहा कि धर्म और विभाजनकारी राजनीति का दांव खेल रहे नेताओं को इस संकेत को समझना चाहिए को जो अपने वादे पूरे करते हैं, जीत उन्हीं को मिलती है। 

उन्होंने ट्वीट किया, “बधाई अरविंद केजरीवाल क्योंकि दिल्ली के परिणाम आम आदमी पार्टी को फिर से जबर्दस्त बहुमत के साथ दिल्ली चुनाव 2020 जिताते हुए दिखा रहे हैं। घृणा भाषणों और विभाजनकारी राजनीति के जरिए धर्म पर खेल खेल रहे नेताओं को इस इशारे को समझना चाहिए कि जो वादे पूरे करता है उसी को फल मिलता है।’’ इससे पहले बनर्जी ने बांकुरा जिले में संवददाताओं से कहा कि लोगों ने भाजपा की नीतियों को खारिज कर दिया और यह “लोकतंत्र की जीत है।” 

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में आप की सत्ता में वापसी लगभग तय है जहां पार्टी को 70 में से 57 सीटों पर और भाजपा को 13 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विजयी उम्मीदवारों की सूचीचुनाव आयोगअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?