लाइव न्यूज़ :

Kerala Budget 2023:: महंगाई से निपटने के लिए 2,000 करोड़ रुपए का प्रावधान, पेट्रोल और डीजल पर ₹2 प्रति लीटर उपकर, जानें और बड़े ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2023 12:16 IST

राज्य के वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल बजट: भूमि के मौजूदा उचित मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। इलेक्ट्रिक मोटर कैब और इलेक्ट्रिक टूरिस्ट मोटर कैब पर एक बार लगने वाला टैक्स घटाकर खरीद मूल्य का 5 फीसदी किया गया।निजी उपयोग के लिए नई खरीदी गई मोटर कारों और निजी सेवा वाहनों पर एकमुश्त कर बढ़ाया गया।

तिरुवनंतपुरमः वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केरल का बजट वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने शुक्रवार को पेश किया जिसमें मूल्य वृद्धि से निपटने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान करने के साथ ही बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए कई पहलों की घोषणा की गई है।  बजट में भूमि के मौजूदा उचित मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया गया है।

इसके साथ ही  इलेक्ट्रिक मोटर कैब और इलेक्ट्रिक टूरिस्ट मोटर कैब पर एक बार लगने वाला टैक्स घटाकर खरीद मूल्य का 5 फीसदी किया गया। जबकि निजी उपयोग के लिए नई खरीदी गई मोटर कारों और निजी सेवा वाहनों पर एकमुश्त कर बढ़ाया गया है।

राज्य के वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘कुल 2,000 करोड़ रुपये राज्य में मूल्य वृद्धि से निपटने के लिए रखे गए हैं।’’ बजट में 80 करोड़ रुपये का प्रावधान राज्य में गरीबी उन्मूलन के लिए किया गया है, वहीं 600 करोड़ रुपये रबड़ सब्सिडी के लिए रखे गए हैं।

बालगोपाल ने कहा कि अनुसंधान एवं विकास पर और जोर देने के लिए ‘अनुसंधान एवं विकास’ बजट अलग से लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के घरेलू उत्पादन, रोजगार और निवेश अवसरों को बढ़ाने के लिए ‘केरल में निर्मित’ परियोजना पर और ध्यान दिया जाएगा। 

टॅग्स :केरलपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप