लाइव न्यूज़ :

केरल: दो राज्यों को जोड़ने वाले चिन्रार ब्रिज पर जोड़े ने रचाई शादी, पुल पर शादी की ये थी मजबूरी..

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 8, 2020 22:17 IST

दूल्हे रॉबिन्सन का पुल के दूसरे छोर पर खड़ी मन्नार की प्रियंका शादी के जोड़े में इंतज़ार कर रही थी. चार कदम चलते हुए बिना किसी गाजे बाजे के रॉबिन्सन और प्रियंक ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बना लिया. दोनों ने लॉकडाउन खत्म होने का इंतज़ार किया और अनलॉक 1 का एलान होते ही एक दूसरे का हाथ थाम लिया.

Open in App
ठळक मुद्दे चिन्रार ब्रिज केरल और तमिलनाडु को जोड़ता है दूल्हे के साथ आए 12 बराती दूर से ही खड़े होकर रॉबिन्सन की इस शादी के गवाह बने

केरल: 7 जून, रविवार की एक सुबह लगभग 8 बजे का वक्त रहा होगा. दो राज्यों को जोड़ने वाला एक पुल शादी के मंडप में तब्दील हो गया. कोयंबटूर के रहने वाले रॉबिन्सन का दूसरे छोर पर खड़ी मन्नार की प्रियंका शादी के जोड़े में इंतज़ार कर रही थी. बिना किसी गाजे बाजे के दोनों ने पुल पर ही एक दूसरे को अपना जीवन साथी बना लिया. 

इडुक्की जिले में जहां ये नवविवाहित शादी शुदा जोड़ा खड़ा है वो चिन्नार ब्रिज केरल और तमिलनाडु को जोड़ता है लेकिन आज इस पुल ने एक और अनोखा काम भी किया है. इसने दो दिलों को भी मिला दिया है.

मन्नार में राबिन्सन और प्रियंका की शादी 22 मार्च को तय थी. कोरोना वायरस के चलते 21 मार्च को जनता कर्फ्यू लगा और फिर लॉकडाउन, जिसके चलते इन दोनों की शादी टल गई. दुल्हन प्रियंका केरल की रहने वाली हैं और दूल्हा रॉबिन्सन मिलनाडु का है.

लॉकडाउन के चलते जब मुसीबत आई कि पूरा परिवार शादी में शामिल नहीं हो सकता तो परिवार ने उसका ये नायाब हल निकाल लिया. दोनों परिवारों ने तय किया कि क्यों ना तमिलनाडु और केरल को जोड़ने वाले चिन्नार ब्रिज पर ही इस जोड़े की शादी करा दी जाए. पुल पर रिश्ता जोड़ने का ये आईडिया सबको पसंद आया. 

फिर क्या था जैसे ही अनलॉक 1 का एलान हुआ इन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. दोनों परिवारों ने अपने-अपने राज्यों में यात्रा पास के लिए आवेदन कर दिया. रॉबिन्सन को चिन्नार तक आने का पास मिल गया और दुल्हन प्रियंका तमिलनाडु बॉर्डर तक पहुंची. मन्नार-उडुमालपेट इन्टर स्टेट हाइवे पर केरल की तरफ ये शादी सम्पन्न हुई. 

चिन्नार ब्रिज पर सिर्फ दूल्हा रॉबिन्स ही चलकर अपनी दुल्हन तक गये. दूल्हे के साथ आए 12 बराती पुल के एक तरफ खड़े होकर रॉबिन्सन की इस शादी के गवाह बने. दुल्हन के परिवार के साथ-साथ वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी दूर से इस शादी के गवाह बने.

इस मौके पर पूर्व विधायक ए के मणि, मारायूर के पंचायत सदस्य जोमो थॉमसन सबने वर वधू को आशीर्वाद दिया. शादी में कोविड 19 प्रोटोकॉल का पूरा पालन हो इसके लिए मयारूर के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर के अधिकारी अब्दुल मजीद भी वहां मौजूद थे.

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकेरलतमिलनाडुकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए