लाइव न्यूज़ :

30 साल पहले लिया 200 रुपये का कर्ज लौटाने आए केन्या के सांसद रिचर्ड टोंगी, माजरा समझ भाव-विभोर हुआ दुकानदार

By भाषा | Updated: July 10, 2019 20:41 IST

रिचर्ड केन्या के न्यारीबरी चाचे निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं और वह यहां मुंबई अपने पुराने ऋणदाता को कर्ज लौटाने के लिये आये थे। 1985-89 के दौरान रिचर्ड औरंगाबाद में एक स्थानीय कॉलेज में प्रबंधन की पढ़ाई कर रहे थे। स्वदेश लौटने से पहले उन्होंने गवली से 200 रुपये का कर्ज लिया था।

Open in App

औरंगाबाद के रहने वाले 70 वर्षीय काशीनाथ गवली ने जब दस्तक की आवाज सुनकर घर का दरवाजा खोला तो वहां एक अनजान विदेशी शख्स को खड़ा पाया। गवली कुछ समझ पाते इससे पहले शख्स ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वह केन्या के सांसद रिचर्ड टोंगी हैं और 30 साल पहले उनसे लिया 200 रुपये का कर्ज लौटाने आये हैं। पूरा माजरा जानकर गवली भाव-विभोर हो उठे।

रिचर्ड केन्या के न्यारीबरी चाचे निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं और वह यहां मुंबई अपने पुराने ऋणदाता को कर्ज लौटाने के लिये आये थे। 1985-89 के दौरान रिचर्ड औरंगाबाद में एक स्थानीय कॉलेज में प्रबंधन की पढ़ाई कर रहे थे। स्वदेश लौटने से पहले उन्होंने गवली से 200 रुपये का कर्ज लिया था।

गवली उस वक्त वानखेड़ेनगर में राशन की दुकान चलाते थे, उसी इलाके में रिचर्ड रहा करते थे। इसलिए केन्या के सांसद सोमवार को जब उनसे मिलने पहुंचे तो गवली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो सका।’’ रिचर्ड अपनी पत्नी के साथ औरंगाबाद आये थे।

उन्होंने कहा मेरे लिये यह एक भावुक यात्रा थी। जब मैं गवली से मिला तो उनकी आंखें छलक उठीं। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘औरंगाबाद में जब मैं पढ़ाई कर रहा था तब मेरी स्थिति ठीक नहीं थी, तब इन लोगों (गवली परिवार) ने मेरी मदद की। मैंने सोचा था कि कभी मैं जरूर वापस आऊंगा और अपना कर्ज लौटाऊंगा। मैं उन्हें शुक्रिया अदा करना चाहता था। यह मेरे लिये बेहद भावुक पल था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर उन बुजुर्ग (गवली) और उनके बच्चों का भला करे। मेरे साथ वे बहुत अच्छे से पेश आये। वे मुझे भोजन कराने के लिये होटल ले जाना चाहते थे लेकिन मैंने उनके घर पर ही भोजन करने पर जोर दिया।’’ औरंगाबाद से विदा लेते समय केन्या के सांसद ने अपने गवली काका को अपने देश आने का न्योता भी दिया। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी