लाइव न्यूज़ :

विपक्ष की बैठक से पहले केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी, कहा- दिल्ली के बाद एक-एक करके सभी राज्यों में जनतंत्र खत्म कर दिया जाएगा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 21, 2023 12:42 IST

अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा है कि दिल्ली के बाद एक-एक करके सभी राज्यों में जनतंत्र खत्म कर दिया जाएगा। वो दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री 33 राज्यपालों/एलजी के माध्यम से सभी राज्य सरकारें चलाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने विपक्ष की बैठक से पहले लिखा पत्रकेंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन की मांग कीअध्यादेश को जनतंत्र के खिलाफ बताया

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। इसे लेकर पटना में 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक होने वाली है। इस बैठक में कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी, राजद सहित अन्य दलों के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।

इस बैठक से पहले अरविंद केजरीवाल ने एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने विपक्षी दलों से केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ बैठक में चर्चा की मांग की है। अपने पत्र में केजरीवाल ने लिखा है,  "मैंने इस विषय की तह तक जाकर अध्ययन किया है। यह समझना गलत होगा कि अध्यादेश केवल दिल्ली के संदर्भ में ही लाया जा सकता है, क्योंकि दिल्ली आधा राज्य है। समवर्ती सूची में दिए गए किसी भी विषय के सारे अधिकार ऐसा ही अध्यादेश लाकर किसी भी पूर्ण राज्य से बिजली, शिक्षा, व्यापार आदि विषयों पर से पूर्ण रूप से अधिकार छीन सकती है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के संदर्भ में ऐसा अध्यादेश लाकर एक प्रयोग किया है।"

 उन्होंने आगे लिखा, "यदि केंद्र सरकार का प्रयोग सफल हो जाता है तो फिर वो एक एक करके सभी गैर बीजेपी राज्यों के लिे भी ऐसे ही अध्यादेश जारी करके समवर्ती सूची में दिए गए सभी विषयों से राज्यों के अधिकार छीन लेगी। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि सभी पार्टियों और सभी लोग मिलकर इसे किसी भी हालत में संसद में पास ना होने दें।" 

अध्यादेश को जनतंत्र के खिलाफ बताते हुए केजरीवाल ने पत्र में लिखा, "यदि दिल्ली में यह अध्यादेश लागू हो जाता है तो दिल्ली में जनतंत्र खत्म हो जाएगा। फिर दिल्ली वाले जो मर्जी सरकार चुनें उनकी कोई पावर नहीं होगी। फिर एलजी के जरिए केंद्र सरकार सीधे दिल्ली सरकार चलाएगी, चाहे लोग किसी भी पार्टी की सरकार चुनें। दिल्ली के बाद एक एक करके सभी राज्यों में जनतंत्र खत्म कर दिया जाएगा। वो दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री 33 राज्यपालों/एलजी के माध्यम से सभी राज्य सरकारें चलाएंगे। 23 जून को पटना में सभी पार्टियों की मीटिंग है। मेरा आपसे आग्रह है कि इस मीटिंग में इस अध्यादेश पर सभी पार्टियों का स्टैंड और इसे संसद में हराने की रणनीति पर सबसे पहले चर्चा हो।" 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालकांग्रेसबिहारदिल्लीनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल