लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- सरकार को अपने नहीं, पड़ोसी देशों के लोगों को रोजगार देने की चिंता है

By भाषा | Updated: December 19, 2019 03:52 IST

केजरीवाल ने कहा- बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में गैर मुस्लिम आबादी लगभग तीन चार करोड़ है। इनमें से अगर आधे भी हमारे देश में आ गये तो इनको नौकरी कौन देगा, इनको कहाँ बसाओगे, इनको घर कहाँ से दोगे?

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) से भारतीय नागरिकों के रोजगार और आवास जैसे मौलिक अधिकारों में कटौती होने का दावा करते हुये बुधवार को कहा कि केन्द्र सरकार को अपने नागरिकों के बजाय पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान के नागरिकों को रोजगार देने की चिंता है।

केजरीवाल ने एक समाचार चैनल को दिये साक्षात्कार में सीएए पर ‘आप’ के रुख के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में गैर मुस्लिम आबादी लगभग तीन चार करोड़ है। इनमें से अगर आधे भी हमारे देश में आ गये तो इनको नौकरी कौन देगा, इनको कहाँ बसाओगे, इनको घर कहाँ से दोगे? इनको दिल्ली, मुंबई, गुजरात या कहां बसाओगे?’’

उन्होंने इस मामले में केन्द्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुये कहा, ‘‘देश में हमारे बच्चों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं, बेरोज़गारी का माहौल है, बच्चों को नौकरी देना तो हमारी पहली प्राथमिकता होना चाहिए। हम अपने बच्चों को नौकरी देने के बजाय पाकिस्तानियों, बंगलादेशियों और अफगानिस्तानियों को नौकरियाँ देने की चिंता कर रहे हैं।’’

राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि सरकार को पहले यह बताना चाहिये कि एनआरसी में जिन लोगों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं होंगे, उनका क्या होगा? क्या वे लोग देश से बाहर किये जायेंगे? उन्होंने कहा कि सरकार को यह भी बताना चाहिये कि सीएए और एनआरसी इसी समय क्यों लागू किया गया?

केजरीवाल ने कहा, ‘‘इसकी ज़रूरत क्या थी, ऐसे वक़्त पर जब कि पूरा देश आर्थिक मंदी के दौर से गुज़र रहा है. जब देश में हाहाकार मचा है, प्याज़ 200 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिक रही है, महंगाई की वजह से हाल खराब है, कारखाने बंद हो रहे हैं, ऐसे में पूरे देश में आग लगाने की ज़रूरत क्या थी?

हमारे बच्चों पर डंडे बरसाए जा रहे हैं, बच्चों के लिये यह पढ़ाई का वक्त है और देश के 33 विश्वविद्यालयों के बच्चे सड़कों पर हैं।’’ शिक्षण संस्थाओं में फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर केजरीवाल ने देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में फीस बढ़ोतरी से छात्रों को हो रही परेशानी का हवाला देते हुये केन्द्र और राज्य सरकारों से शिक्षा के बजट में कटौती नहीं करने की अपील की।

उन्होंने इस मामले में केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुये कहा, ‘‘कई विश्वविद्यालयों के छात्र बढ़ी हुई फीस से परेशान हैं। मैं सभी सरकारों से यही कहना चाहता हूँ कि कम से कम शिक्षा का बजट न काटें।’’ केजरीवाल ने फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर छात्रों के विरोध का जिक्र करते हुए सरकारों से कहा, ‘‘राजस्व में बढ़ोतरी के और भी कई तरीके हैं लेकिन शिक्षा से पैसे कमाने की आशा किसी को नही रखनी चाहिए, ना सरकारों को और ना ही निजी क्षेत्र को।’’

सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारियां फैला कर किये जा रहे दुष्प्रचार और अराजकता के बारे में केजरीवाल ने कहा, ‘‘आजकल सोशल मीडिया ऑर्गॅनिक नहीं है। इतने सारे फर्जी अकाउंट हैं, सब पार्टियों के अकाउंट हैं। मैं कुछ लिखता हूँ तो उनके लोग गाली देते हैं, वो लिखते हैं तो कोई और गाली लिखते हैं।’’

उन्होंने अब सोशल मीडिया से जनभावनाओं का अंदाजा नहीं लगने का जिक्र करते हुये कहा, ‘‘सोशल मीडिया के कमेंट अब आपको जनता की भावना नहीं बताते हैं। मैं कोशिश ये करता हूँ कि मैं ज़्यादा से ज़्यादा जनता के बीच में रहूं, ताकि जनता के विचार शुद्ध रूप से सुन सकूँ।’’ भाषा निर्मल माधव माधव

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील