लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने पुलवामा हमले पर उठाए सवाल, कहा- पाकिस्तान को मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता

By भाषा | Updated: April 13, 2019 23:27 IST

केजरीवाल ने 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के समय पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि चुनाव से पहले इसे अंजाम दिया गया।

Open in App

पणजी, 13 अप्रैलः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने के पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान को आधार बनाते हुए आप नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान को मोदी से बेहतर भारतीय प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता जिन्होंने आईएसआई को पठानकोट वायुसेना अड्डे पर जाने दिया और वह पाकिस्तान का एजेंडा लागू कर रहे हैं। केजरीवाल ने 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के समय पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि चुनाव से पहले इसे अंजाम दिया गया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि अगर भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव जीतती है तो भारत के साथ शांति वार्ता करने का बेहतर अवसर मिलेगा। इसका जिक्र करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पुलवामा हमले के समय पर सवाल उठाया जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान मारे गये थे। दक्षिण गोवा में आप कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे केजरीवाल ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि खान और मोदी के बीच क्या पक रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘चार सप्ताह पहले, दोनों देशों में युद्ध जैसे हालात थे लेकिन अब इमरान खान मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। वह ऐसा क्यों कह रहे हैं? अब लोगों ने पुलवामा हमले के बारे में पूछना शुरू कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि इमरान खान ने लोकसभा चुनावों से दो महीने पहले ही पुलवामा में आतंकी हमला क्यों कराया।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘पाकिस्तान को मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता। पठानकोट हमले के बाद उन्होंने आईएसआई को इसकी जांच के लिए न्योता दिया। आईएसआई खुफिया एजेंसी कम आतंकवादियों की एजेंसी ज्यादा है।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया