लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार दिल्ली में पानी के 500 एटीएम लगाएगी, हर नागरिक को मिलेगा एक कार्ड, प्रतिदिन मिलेगा 20 लीटर पानी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 24, 2023 19:17 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने योजना की जानकारी देते हुए कहा, "इन एटीएम के जरिए राष्ट्रीय राजधानी के नागरिकों को आरओ शोधित स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। पहले चरण में कुल 500 एटीएम लगाने की योजना है। ये एटीएम उन झुग्गी-बस्ती वाले क्षेत्रों में लगाए जाएंगे, जहां पानी की पाइप लाइन नहीं है।"

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार राजधानी में पानी के 500 एटीएम लगाएगीआरओ शोधित स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगाएटीएम उन झुग्गी-बस्ती वाले क्षेत्रों में लगाए जाएंगे, जहां पानी की पाइप लाइन नहीं है

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में पेयजल की समस्या का जल्द से जल्द निदान करने की बात कही है। केजरीवाल ने सोमवार, 24 जुलाई को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में पानी के 500 एटीएम लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से दिल्ली के हर नागरिक को 20 लीटर शुद्ध जल वितरित किया जाएगा।  

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने योजना की जानकारी देते हुए कहा, "इन एटीएम के जरिए राष्ट्रीय राजधानी के नागरिकों को आरओ शोधित स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। पहले चरण में कुल 500 एटीएम लगाने की योजना है। ये एटीएम उन झुग्गी-बस्ती वाले क्षेत्रों में लगाए जाएंगे, जहां पानी की पाइप लाइन नहीं है।"

सीएम केजरीवाल ने कहा, "हम जानते हैं कि अमीर लोग अपने घरों में आरओ लगाते हैं लेकिन गरीब लोग अब भी वही पानी पी रहे हैं। स्वच्छ पेयजल वाले ये एटीएम झुग्गियों और अन्य घनी आबादी वाले इलाकों के पास लगाए जाएंगे जहां पाइपलाइन नहीं बिछाई जा सकती है। ट्यूबवेल के पानी को आरओ संयंत्र में शोधित कर एटीएम के जरिए लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। हर व्यक्ति को एक कार्ड दिया जाएगा। इसके जरिए वह एटीएम से प्रतिदिन 20 लीटर पानी ले सकेगा।" 

बता दें कि पेयजल के लिए दिल्ली पूरी तरह से ट्रीट किए गए पानी पर निर्भर है। यमुना के पानी को पहले विभिन्न संयत्रों में शोधित किया जाता है फिर पीने के पाइपलाइन से सप्लाई किया जाता है। हाल ही में दिल्ली में आई बाढ़ में  वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गया था जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इसे जल्द ही शुरु कर दिया गया और अब ये अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहा है। वजीराबाद वाटर प्लांट की 134 एमजीडी (10 लाख गैलन प्रतिदिन) शोधित जल उत्पादित करने की क्षमता है।

हालांकि राजधानी दिल्ली में कई झुग्गी बस्तियां ऐसी हैं जो कानून वैध नहीं हैं। ऐसे में यहां किसी भी सरकारी योजना के अंतर्गत पेयजल पाइपलाइन के माध्यम से नहीं पहुंच पाता। इन क्षेत्रों में पानी टैंकरों से पहुंचाया जाता है। अब केजरीवाल की नई योजना से इन झुग्गी क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीWater Resources Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम