लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में जबरन प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर लगाए गए, केजरीवाल सरकार का केंद्र पर बड़ा आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: July 24, 2022 13:46 IST

दिल्ली में केंद्र और आम आदमी पार्टी एक बार फिर आमने-सामने हैं। केजरीवाल सरकार ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर जबरन लगाए गए। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने राज्य सरकार के कार्यक्रम में बाधा डाली।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 11 जुलाई से वन महोत्सव चल रहा हैआज वन महोत्सव का समापन थासमापन समारोह में जबरदस्ती पीएम मोदी का पोस्टर लगाने का आरोप

नई दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कार्यलय के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती दखल दिया और मंच पर कब्जा कर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दी। आप का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने पोस्टर हटाने पर गिरफ्तारी की धमकी भी दी।

इस घटना के संबंध में आम आदमी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा गया, "दिल्ली सरकार के वन महोत्सव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शामिल होना था लेकिन प्रधानमंत्री कार्यलय के आदेश पर पुलिस ने मंच पर कब्ज़ा कर ज़बरदस्ती मोदी जी की तस्वीर लगा दी और हटाने पर गिरफ़्तारी की धमकी दी। मोदी जी दिल्ली सरकार के कायर्क्रम में अपनी तस्वीर लगाकर क्या साबित करना चाहते हैं?"

इस बारे में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा, "हम झगड़ा नहीं चाहते, सरकारी कार्यक्रम को राजनीतिक बनाया गया। इसलिए मुख्यमंत्री और मैं दोनों नहीं जा रहे हैं। दिल्ली सरकार के सरकारी आयोजन में शनिवार रात पुलिस भेजी गई। यह पुलिस प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर भेजी गई है। पुलिस ने स्टेज कब्जे में लिया और कार्यक्रम के बैनर की जगह पीएम मोदी की फोटो वाला बैनर लगाया और कहा कि इसको हटाया तो कार्रवाई होगी।"

बता दें कि दिल्ली में 11 जुलाई ही से वन महोत्सव चल रहा था, इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा था। आज वन महोत्सव कार्यक्रम का समापन था। इस मौके पर असोला भाटी में एक कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री दोनों को शामिल होना था। गोपाल राय ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पुलिस ने मंच पर कब्जा करके वहां काम कर रहे लोगों को धमकाया भी। गोपाल राय ने पहले का बैनर और पुलिस द्वारा जबरदस्ती लगाए गए बैनर को भी मीडिया के सामने दिखाया।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyदिल्ली पुलिसdelhi policeGopal RaiPMO
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप