लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir: केजरीवाल और भगवंत मान ने अयोध्या राम मंदिर में किए रामलला के दर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2024 17:15 IST

र्शन के बाद क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज रामलला का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, प्रभु राम का दर्शन करके असीम शांति का अनुभव मिला, बहुत अच्छा लगा, इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देदर्शन के बाद केजरीवाल ने कहा कि आज रामलला का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआदिल्ली सीएम ने कहा, पूरे समाज और पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है, अयोध्या में भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ हैपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दर्शन के बाद कहा, परिवार के साथ प्रभु राम के दर्शन हुए

अयोध्या (त्रियुगनारायण तिवारी): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान ने नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए अपने परिवार के साथ सोमवार को अयोध्या का दौरा किया। दर्शन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज रामलला का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, प्रभु राम का दर्शन करके असीम शांति का अनुभव मिला, बहुत अच्छा लगा, इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, पूरे समाज और पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है, अयोध्या में भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है, प्रतिदिन लाखों राम भक्त दर्शन पूजन करने आ रहे हैं, आस्था देखकर दिल गदगद हो जाता है और हमने भगवान से सबके लिए देश के लिए सुख शांति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दर्शन के बाद कहा, परिवार के साथ प्रभु राम के दर्शन हुए, लंबे समय से इच्छा थी, आज आना हुआ। मान ने कहा भारत धार्मिक आस्था वाला देश है, कोई पर्व और कोई त्यौहार जब मनाया जाता है तो हम लोग इकट्ठे होकर मनाते हैं। राम लला के दर्शन पूजन के दौरान उन्होंने प्रार्थना की कि देश की तरक्की हो सब लोग रहे सुखी, शांति से सब में आपस में भाईचारा बना रहे, भारत एक गुलदस्ता है और गुलदस्ते के अलग-अलग रंग है, फल फूल की अपनी सुगंध है, अयोध्या जाकर बहुत अच्छा लगा।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालभगवंत मानअयोध्याराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया