लाइव न्यूज़ :

Kedarnath Yatra 2023: बर्फवारी के कारण स्थगित केदारनाथ यात्रा आज से फिर होगी शुरू, प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से की यह अपील

By आजाद खान | Updated: May 4, 2023 07:52 IST

बता दें कि भारी बर्फवारी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी। ऐसे में धाम की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को ऋषिकेश, श्रीनगर, सोनप्रयाग, गौरीकुंड और फाटा सहित कई स्थानों पर आगे बढ़ने से रोक दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेदारनाथ यात्रा आज 11 बजे से फिर से शुरू की जाएगी।यह यात्रा आज सुबह 11 बजे के बाद से गौरीकुंड सोनप्रयाग से शुरु होगी। ऐसे में प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि यात्रा शुरू करने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें।

देहरादून: भारी बर्फवारी और बारिश के कारण स्थगित की गई केदारनाथ यात्रा को आज फिर शुरू की जाएगी। इस पर बोलते हुए प्रशासन ने कहा है कि आज सुबह 11 बजे के बाद से यह यात्रा गौरीकुंड सोनप्रयाग से शुरु की जाएगी। ऐसे में प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से यह अपील की है कि वे अपनी यात्रा को शुरू करने से पहले मौसम का पूर्वानुमान जरूर लें। 

प्रशासन ने यह भी कहा है कि ऋषिकेश और श्रीनगर से आने वाली गाड़ियों को 11 बजे के बाद ही आने की अनुमति दी जाएगी। उधर न्यूज एजेंसी एएनआई ने ताजा फुटेज भी जारी किए है जिसमें बदरीनाथ में ताजा हिमपात होते हुए देखा गया है। 

आज से फिर शुरू की जाएगी केदारनाथ यात्रा 

मामले में बोलते हुए रूद्रप्रयाग प्रशासन ने बुधवार को कहा है कि खराब मौसम के कारण जो केदारनाथ यात्रा को 3 मई तक स्थगित की गई थी उसे आज शुरू किया जाएगा। यही नहीं मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से यात्रा से पहले मौसम का हाल जानने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है। 

इस पर बोलते हुए रूद्रप्रयाग के एसपी विशाखा भदाणे ने कहा है कि केदारनाथ की यात्रा 3 मई तक स्थगित की गई थी, यह कल 4 मई को सुबह 11 बजे के बाद गौरीकुंड सोनप्रयाग से शुरु होगी। ऋषिकेश और श्रीनगर से आने वाले वाहन 11 बजे के बाद आएंगे। यात्री आने से पहले मौसम का पूर्वानुमान जरूर लें क्योंकि आज यहां मौसम के चलते कई रास्ते बंद हैं। 

एक दिन के लिए रोकी गई थी यात्रा

बता दें कि भारी बर्फवारी के कारण बुधवार को एक दिन के लिए केदारनाथ यात्रा स्थगित रही जिसके कारण धाम की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को ऋषिकेश, श्रीनगर, सोनप्रयाग, गौरीकुंड और फाटा सहित कई स्थानों पर आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इससे पहले, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने केदारनाथ में भारी बर्फवारी के चलते तीर्थयात्रियों से फिलहाल यात्रा पड़ावों में ही ठहरने का अनुरोध किया था। उधर बदरीनाथ में भी ताजा हिमपात देखी गई है। 

ऐसे में खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों के फंसे होने की भी खबर सामने आ रही है। केदारनाथ घाटी में कुबेर हिमनद के टूटने से उसमें चार व्यक्ति फंस गए थे जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। 

भाषा इनपुट के साथ 

 

टॅग्स :केदारनाथPoliceबद्रीनाथ मन्दिर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां