लाइव न्यूज़ :

श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ के कपाट, राज्यपाल केके पाल रहे मौजूद

By भाषा | Updated: April 29, 2018 13:25 IST

राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष जैसे गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा मंदिर समिति के अधिकारियों की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना के बाद मंदिर के रावल भीमाशंकर लिंग ने सुबह सवा छह बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले ।

Open in App

केदारनाथ, 29 अप्रैल: उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद रविवार को श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोल दिए गए। बाबा केदार के कपाट खुलते समय ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ कृष्णकांत पाल और अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भगवान शिव का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की प्रथम पंक्ति में शामिल रहे ।

राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष जैसे गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा मंदिर समिति के अधिकारियों की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना के बाद मंदिर के रावल भीमाशंकर लिंग ने सुबह सवा छह बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले ।

इससे पहले, फूलों से सजी पालकी में बाबा केदार की प्रतिमा उनके शीतकालीन प्रवास स्थल उखीमठ के ओंकारेश्रर मंदिर से केदारनाथ लायी गयी और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की गयी। केदारनाथ मंदिर के खुलने के मौके पर पिछले साल की भांति इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना व्यक्त की जा रही थी । हालांकि, माना जा रहा है कि केदारनाथ पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का लगातार जायजा ले रहे प्रधानमंत्री मोदी आने वाले दिनों में केदारनाथ आ सकते हैं ।

कल बदरीनाथ मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे जबकि गढ़वाल हिमालय के चारधामों के रूप में मशहूर अन्य दो धामों-- गंगोत्री और यमुनोत्री-- के कपाट पहले ही खुल चुके हैं । चारों धामों के कपाट खुल जाने के बाद चारधाम यात्रा की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित चारों धामों के सर्दियों में भारी ठंड और बर्फवारी की चपेट में रहने के कारण उन्हें श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है तथा अगले साल अप्रैल-मई में दोबारा खोल दिया जाता है ।

टॅग्स :केदारनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतगंगोत्री धाम में अब गैर-हिंदुओं के जाने पर रोक, बद्रीनाथ-केदारनाथ कमेटी भी इसी तरह के कदम पर कर रही है विचार

पूजा पाठकेदारनाथ और यमुनोत्री कपाट बंद, चारधाम-हेमकुंड साहिब दर्शन के लिए पहुंचे 50 लाख श्रद्धालु, जानें कब खुलेंगे

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

भारतVIDEO: केदारनाथ धाम में बर्फबारी, भक्तों ने दर्शन के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?