लाइव न्यूज़ :

Kawad Yatra 2024: झुकेंगे नहीं 'बाबा', सिर्फ मुजफ्फरनगर नहीं, पूरे यूपी में जारी होगा आदेश

By धीरज मिश्रा | Updated: July 19, 2024 18:12 IST

Kawad Yatra 2024: कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है। प्रदेश की भाजपा सरकार पर विपक्ष हमलावर हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरनगर का आदेश पूरे यूपी में होगा लागू बीजेपी सरकार के फैसले के खिलाफ हुआ विपक्ष होटल, ढाबा संचालकों को कांवड के दौरान अपनी दुकान के आगे नाम लिखना होगा

Kawad Yatra 2024: कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है। प्रदेश की भाजपा सरकार पर विपक्ष हमलावर हो गया है। वहीं, प्रदेश की सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है कि जो फैसला बीते दिनों पहले मुजफ्फरनगर प्रशासन द्वारा लिया गया, उसे वापिस लिया जाए।

क्योंकि, यह धर्म के आधार पर एक दूसरे को आपस में दुश्मन बना सकता है। दरअसल, मुजफ्फरनगर जिले में 240 किलोमीटर लंबे कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी होटलों, ढाबों और ठेलों सहित भोजनालयों को अपने मालिकों या इन दुकानों पर काम करने वालों के नाम प्रदर्शित करने के आदेश दिया गया। इसके बाद हरिद्वार प्रशासन ने भी यह फरमान जारी किया। 

यूपी में जारी होगा फरमान

मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन के द्वारा जारी फरमान को पूरे यूपी में लागू किया जाएगा। सूत्रों के हवाले से खबर है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य के लिए ऐसा ही आदेश जारी करने का फैसला किया। सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक औपचारिक आदेश जारी होने की संभावना है।

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक सिंह ने सोमवार को कहा था, “जिले में कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां लगभग 240 किलोमीटर लंबा कांवड़ मार्ग है। मार्ग पर स्थित सभी होटलों, ढाबों और ठेले वालों से अपने मालिकों या फिर वहां काम करने वालों के नाम प्रदर्शित करने को कहा गया है।

यह इसलिए जरूरी है, ताकि किसी कांवड़िये के मन में कोई भ्रम न रहे। उन्होंने कहा कि ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि कांवड़ियों के बीच कोई भ्रम न हो और कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा न हो। सभी स्वेच्छा से इसका पालन कर रहे हैं।

मेरठ के बाट-माप विभाग के प्रभारी वी के मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुसार, प्रत्येक रेस्टोरेंट या ढाबा संचालक के लिए फर्म का नाम, अपना नाम और लाइसेंस नंबर लिखना अनिवार्य है। उनके अनुसार 'जागो ग्राहक जागो' योजना के तहत नोटिस बोर्ड पर मूल्य सूची भी लगाना अनिवार्य है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुरयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए