लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष चुनी जाने के बाद कौसर जहां ने मोदी सरकार को लेकर कही बड़ी बात, कहा, मुस्लिम समुदाय...

By रुस्तम राणा | Updated: February 16, 2023 14:59 IST

कौसर जहां इस पद के लिए चुनी जाने वाली दूसरी महिला हैं। उन्हें दिल्ली सचिवालय में हुए चुनाव में समिति के सदस्यों द्वारा डाले गए पांच में से तीन वोट मिले। 

Open in App
ठळक मुद्देजहां ने कहा- पीएम मोदी की सरकार ने मुस्लिम समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी हैकहा- तीन तलाक पर प्रतिबंध के बाद मुस्लिम महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैंउन्हें दिल्ली सचिवालय में हुए चुनाव में समिति के सदस्यों द्वारा डाले गए पांच में से तीन वोट मिले

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की कौसर जहां दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष चुनी गई हैं। कौसर जहां ने खुद को दिल्ली हज कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कहा कि एलजी द्वारा अध्यक्ष पद और समिति के गठन के लिए नियुक्ति प्रक्रिया का निर्माण किया गया। सभी नियमों को ध्यान में रखकर चुनाव कराया गया जिसका फैसला हो चुका है। 

इस दौरान जहां ने मोदी सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने मुस्लिम समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा तीन तलाक पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद मुस्लिम महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। वहीं अपने नए पद को लेकर उन्होंने कहा कि हज पर जाने वालों की परेशानी कम करने पर काम करना हम सबकी जिम्मेदारी है। लिहाजा मुद्दों से निपटा जाएगा।  

आपको बता दें कि कौसर जहां भाजपा नेता हैं। ऐसे में उनके दिल्ली हज कमेटी के अध्यक्ष चुने जाने पर आप के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है। कौसर इस पद के लिए चुनी जाने वाली दूसरी महिला हैं। उन्हें दिल्ली सचिवालय में हुए चुनाव में समिति के सदस्यों द्वारा डाले गए पांच में से तीन वोट मिले। 

समिति में छह सदस्य हैं। इनमें आप और भाजपा के दो-दो, मुस्लिम धर्मशास्त्र विशेषज्ञ मोहम्मद साद और कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश शामिल हैं। भाजपा सांसद गौतम गंभीर भी समिति के सदस्यों में शामिल हैं। दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कौसर जहां की जीत पार्टी में मुसलमानों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। 

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सुश्री कौसर जहां को दिल्ली हज कमेटी का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। दिल्ली हज कमेटी में भाजपा से जुड़े प्रत्याशी की जीत से साफ है कि अब मुस्लिम समुदाय भी देश के विकास की धारा, नरेन्द्र मोदी से जुड़ने को आतुर है।’’ कौसर जहां को मिले वोटों में गंभीर और साद के अलावा उनका खुद का वोट शामिल है। दानिश ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। आप के विधायक अब्दुल रहमान और हाजी यूनुस भी समिति के सदस्य हैं।

टॅग्स :दिल्लीBJPआम आदमी पार्टीमोदी सरकारतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो