लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप मामलाः डीएनए टेस्ट से हुई पुष्टि, पीड़िता के कपड़ों पर था आरोपियों का खून

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 20, 2018 16:02 IST

DFL की रिपोर्ट: कठुआ गैंगरेप केस में बढ़ी आरोपियों की मुश्किलें, दिल्ली फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट ने मजबूत किया चार्जशीट का दावा।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अप्रैलः जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या मामले में कुछ अहम सबूत हाथ लगे हैं। दिल्ली फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद एसआईटी की चार्जशीट को मजबूती मिली है और आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस और एसआईटी के लिए उस वक्त मुसीबत खड़ी हो गई थी जब आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या के पुख्ता फॉरेंसिक सबूत उपलब्ध नहीं थे। दरअसल, पीड़िता की हत्या के बाद उसके कपड़े धुल दिए गए थे जिससे स्थानीय फॉरेंसिक लैब में कोई खून के नमूने नहीं पाए गए। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने गृहमंत्रालय से मदद की मांग की थी।

यह भी पढ़ेंः- 12 साल तक की नाबालिगों के रेप के लिए होगी फाँसी, मोदी सरकार ने SC से कहा- POCSO एक्ट में बदलाव की प्रक्रिया शुरू

मार्च महीने में पीड़िता के खून का सैम्पल दिल्ली फॉरेंसिक लैब भेजा गया था। साथ ही आरोपी दीपक खजुरिया, शुभम सांगणा और परवेश के खून सैम्पल भी भेजे गए। मंदिर से बरामद एक लकड़ी का टुकड़ा जिसपर खून के निशान थे उसे भी लैब भेजा गया। इसके अलावा सभी आरोपियों के बाल भी भेजे गए।

दिल्ली फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के कपड़ों में जो खून के निशान पाए गए हैं वो आरोपियों के डीएनए से मैच कर गए हैं। दिल्ली फॉरेंसिक लैब ने वजाइनल स्मियर्स में भी पीड़िता का खून पाया है। इसके अलावा मंदिर से खून का जो सैम्पल भेजा गया था उसका डीएनए भी बकरवाल समुदाय की आठ वर्षीय पीड़िता से मैच कर गया है। क्राइम सीन से जो बाल के नमूने लैब भेजे गए थे उनका डीएनए आरोपी शुभम सांगणा से मैच कर गया है।

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपफोरेंसिक साइंसजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र