लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप: जम्मू-कश्मीर सरकार में शामिल बीजेपी के सभी मंत्रियों ने पार्टी अध्यक्ष को सौंपे इस्तीफे

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 17, 2018 21:05 IST

कठुआ मामले को लेकर बीजेपी कोटे से मंत्रियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपने-अपने इस्तीफे की पेशकश की है। अब इस पर अंतिम फैसला पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को ही लेना होगा।

Open in App

जम्मू-कश्मीर, 17 अप्रैल: कठुआ गैंगरेप और हत्या के मामले में जम्मू-कश्मीर में सियासी तेज हो गई है।  कठुआ में आरोपियों के पक्ष में रैली निकालने वाले बीजेपी के दोनों मंत्रियों चौधरी लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा के इस्तीफा के बाद ममाला और भी बढ़ गया है।  बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की गठबंधन सरकार में शामिल बीजेपी के सभी मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश की है।

खबरों की मानें तो बीजेपी कोटे से मंत्रियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपने-अपने इस्तीफे की पेशकश की है। अब इस पर अंतिम फैसला पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को ही लेना होगा। अगर ऐसा होता है तो यह जम्मू-कश्मीर सरकार के लिए कोई मुसीबत नहीं है। पीडीपी के साथ बीजेपी के गठबंधन पर कोई संकट नहीं आने वाला है। 

यह भी पढें- सिर्फ कठुआ या उन्नाव गैंगरेप पर ही खून क्यों खौल रहा है, देश की बाकी रेप पीड़िताओं का क्या?

इस मामले में आज  मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले बीजेपी नेता चौधरी लाल सिंह ने एक रैली निकाली। इस रैली में बीजेपी नेता चौधरी लाल सिंह ने सीबीआई जांच की मांग की है। ।लाल सिंह ने मौजूदा क्राइम ब्रांच की जांच को लेकर सवाल खड़े किए हैं। लाल सिंह ने कहा कि समाज के सभी लोगों को कठुआ मामले में सीबीआई जांच का सपोर्ट करना चाहिए। 

इस मामले में सीबीआई को जांच सौंपने से सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इनकार कर दिया है। वहीं इस मुकदमे को कठुआ से चंडीगढ़ ट्रांसफर करने की याचिका पर शीर्ष अदालत ने जम्मू-कश्मीर सरकार को नोटिस जारी किया है। 

वहीं, इस मामले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और कैबिनेट मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि अगर राज्य सरकार इस मामले को लेकर सीबीआई जांच के लिए आदेश देती है तो वह फौरन सीबीआई जांच के आदेश दे देंगे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मेहबूबा मुफ़्तीकठुआ गैंगरेपजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब