लाइव न्यूज़ :

कठुआ-उन्नाव गैंगरेप: मोदी की खामोशी पर बरसे राहुल, कहा-'मिस्टर पीएम आपकी चुप्पी अस्वीकार्य'

By भारती द्विवेदी | Updated: April 13, 2018 16:52 IST

कांग्रेस पार्टी आज रात को उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में देश के सभी जिलों में ‘कैंडल मार्च’’ निकालेगी। 

Open in App

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर के कठुआ और यूपी के उन्नाव में हुए गैंगरेप को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार देर रात इंडिया गेट पर कैंडल मार्च भी निकाला था, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी थी। राहुल गांधी ने एक बार फिर से ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, आपकी चुप्पी अब अस्वीकार्य है।' राहुल ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री से दो सवाल भी किए हैं।

पीएम मोदी से राहुल गांधी के दो सवाल

1. महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा के बारे में आप क्या सोचते हैं? 2. क्यों रेपिस्टों को राज्य सरकारें सुरक्षित कर रही हैं?भारत इंतजार कर रहा है। बोलिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर हर कोई सवाल उठा रहा है। वहीं रेप जैसे मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी काफी अक्रामक रूख अपनाए हुए हैं। कांग्रेस पार्टी आज रात को उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में देश के सभी जिलों में ‘‘कैंडल मार्च’’ निकालेगी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने शुक्रवार को पार्टी महासचिवों और राज्यों के प्रभारियों से बात की और उनसे कहा कि जिस तरह से गुरूवार रात दिल्ली में कांग्रेस ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च का आयोजन किया, उसी तरह से देश के सभी जिलों में इस तरह के कैंडल मार्च का आयोजन किया जाए। पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं से कहा गया है कि कैंडल मार्च के आयोजन का समय रात्रि 9 से 12 बजे के बीच अपनी सुविधा के अनुसार तय कर सकते हैं, लेकिन हर जिले में इस विषय पर कैंडल मार्च निकाला जाना चाहिए। ।

टॅग्स :राहुल गाँधीकठुआ गैंगरेपउन्नाव गैंगरेपट्विटरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए