लाइव न्यूज़ :

'प्रशासन ने डराया लेकिन कश्मीरियों ने मुझे हथगोला नहीं प्यार और स्नेह दिया' - राहुल गांधी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 30, 2023 14:43 IST

राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के पांच-सात दिन बाद घुटने में दिक्कत आई थी। विचार आया कि कैसे चल पाऊंगा लेकिन मैंने किसी न किसी तरीके से यह काम पूरा कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के लोगों ने मुझे अपना माना- राहुल गांधीजो लोग हिंसा करवाते हैं वे उस दर्द को नहीं समझते हैं- राहुल गांधीमैं सरकारी घरों में रहा, मेरे पास कभी घर नहीं था- राहुल गांधी

जम्मू: भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन राहुल गांधी ने केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन पर उन्हें डराने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें हथगोलों के हमलों का डर दिखा कर उन्हें पैदल चलने की बजाय कश्मीर में वाहन में चलने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि पर कश्मीरियों ने उनका स्वागत हथगोलों से नहीं बल्कि स्नेह और प्यार से किया है।

राहुल गांधी ने कहा,  "जम्मू कश्मीर के लोगों ने मुझे हैंड ग्रेनेड नहीं प्यार दिया। अपना माना, प्यार से आंसुओं से मेरा स्वागत किया। चार दिन मैंने जैसे पैदल कश्मीर की यात्रा की वैसे बीजेपी का कोई नेता नहीं कर सकता। ऐसा इसलिए नहीं कि जम्मू कश्मीर के लोग उन्हें चलने नहीं देंगे। बल्कि ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी के लोग डरते हैं।"

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह दौरान राहुल गांधी ने शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में भारी बर्फबारी के बीच भाषण दिया। राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान केद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल पर जमकर हमला बोला साथ ही अपने जीवन में घटी घटनाओं का जिक्र करके कुछ भावुक बातें भी कहीं।

उन्होंने कहा, "मैं सरकारी घरों में रहा। मेरे पास कभी घर नहीं था। मेरे लिए घर एक स्ट्रक्चर नहीं जीने का तरीका है। जिस चीज को आप कश्मीरियत कहते हैं उसे मैं घर मानता हूं। ये कश्मीरियत है क्या? ये शिवजी की सोच है। और गहराई में जाएंगे तो शून्यता कहा जा सकता है। अपने आप पर, अपने अहंकार पर, अपने विचारों पर आक्रमण करना।  इस्लाम में इसे फना कहा जाता है। सोच वही है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह  पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, "पुलवामा हमले में जो शहीद हुए उनके घर वालों पर क्या बीता ये बात प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह नहीं समझ सकते। मैं समझ सकता हूं। जो लोग हिंसा करवाते हैं वे उस दर्द को नहीं समझते हैं"

अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि जब वह अमेरिका में थे तब उन्हें एक फोन कॉल आया और बताया गया कि उनके पिता की हत्या कर दी गई। राहुल ने आगे कहा कि वह नहीं चाहते कि  ऐसे फोन कॉल किसी जवान के घर पर जाएं।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए