लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच कश्मीरी पंडित पूरण भट्ट का जम्मू में अंतिम संस्कार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 16, 2022 18:02 IST

कश्मीरी हिन्दू पंडित पूरण कृष्ण भट्ट के अंतिम दर्शन करने हेतु बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जम्मू संभाग के डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार, एडीजीपी मुकेश सिंह, डीआईजी विवेक गुप्ता, जम्मू उपायुक्त अवनि लवासा, एसएसपी जम्मू भी मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीरी हिन्दू पंडित पूरण कृष्ण भट्ट का आज अंतिम संस्कार कर दिया गयाउनके अंतिम दर्शन करने हेतु बड़ी संख्या में लोग शामिल हुएअंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए

जम्मू: पाकिसतान मुर्दाबाद और हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारों के बीच कश्मीरी हिन्दू पंडित पूरण कृष्ण भट्ट का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें उनके बड़े भाई के बेटे शुभम ने मुखाग्नि दी। वह शहर जम्मू के मुट्ठी स्थित घर में अपनी पत्नी और दो बच्चे संग रहते थे। तीन दिन पहले ही वह जम्मू से शोपियां अपने सेब के बगीचे की देखरेख के लिए गए थे।

उनके अंतिम दर्शन करने हेतु बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जम्मू संभाग के डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार, एडीजीपी मुकेश सिंह, डीआईजी विवेक गुप्ता, जम्मू उपायुक्त अवनि लवासा, एसएसपी जम्मू भी मौजूद रहे। जम्मू के बनतालाब में कश्मीर पंडित पूरण कृष्ण भट्ट के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

साथ ही लोगों ने 'जिस कश्मीर को खून से सींचा, वो कश्मीर हमारा है' का भी नारा दिया। पूरण भट के रिश्तेदारों ने बताया कि वह शोपियां में ही रहते थे। 2020 में कोविड फैलने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ जम्मू आया था। इसके बाद शोपियां आना-जाना लगा रहता था। उनकी अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इससे पहले गत शनिवार रात को मुट्ठी स्थित दिंवगत पूरण के निवास स्थान पर जब उनका शव पहुंचा तो पूरा माहौल गम में डूब गया। परिवार व रिश्तेदार दोपहर को ही घर में पहुंच गए थे। कश्मीर के चौधरी गुंड से कुछ स्थानीय लोग, भाई भाभी भी साथ आए थे। पूरण कृष्ण भट्ट का पार्थिव शरीर गत शनिवार रात को 9.30 बजे के करीब पहुंचा। 

इस मौके पर जम्मू की डीसी अवनी लवासा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां में आतंकवादियों ने कश्मीरी हिंदू पूरण कृष्ण भट्ट पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर घटनास्थल से फरार हो गए थे। 

गोलीबारी की आवाज सुनते ही पड़ोसी अपने घरों से बाहर निकल आए और तुरंत घायल पूर्ण कृष्ण को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।

टॅग्स :कश्मीरी पंडितजम्मू कश्मीरKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह