लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: श्रीनगर में हिंसा की घटनाओं के बाद फिर से पाबंदियां लागू, ढील देने पर पैदा हुई थी परेशानियां

By भाषा | Updated: August 18, 2019 15:35 IST

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब से हज तीर्थयात्रियों का पहला बैच कश्मीर लौट आया है। उन्होंने बताया कि रविवार को 14वें दिन घाटी के कई हिस्सों में पाबंदियां जारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कई स्थानों पर युवाओं और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें देखने को मिली जिसके बाद पाबंदियों को फिर से लागू कर दिया गया। शनिवार शाम को कंसल ने कहा कि घाटी में छह स्थानों पर प्रदर्शन हुए जिनमें आठ लोगों को चोटें आयी।

कश्मीर के श्रीनगर में एक दिन पहले हिंसा की घटनाओं के बाद रविवार को कुछ इलाकों में पाबंदियां कड़ी कर दी गईं। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब से हज तीर्थयात्रियों का पहला बैच कश्मीर लौट आया है। उन्होंने बताया कि रविवार को 14वें दिन घाटी के कई हिस्सों में पाबंदियां जारी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उन इलाकों में फिर से पाबंदियां लगा दी गई है जहां शनिवार को हालात बिगड़ गए। शहर में कई स्थानों पर और घाटी में अन्य जगहों पर पाबंदियों में ढील दी गई थी जिसके बाद परेशानी पैदा हो गई थी। उन्होंने बताया कि करीब 12 स्थानों पर प्रदर्शन हुए जिसमें कई प्रदर्शनकारी जख्मी हो गए।

श्रीनगर हवाईअड्डे पहुंचे 300 तीर्थयात्री

बहरहाल, अभी यह पता नहीं चला है कि कितने लोग घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि करीब 300 तीर्थयात्रियों के साथ आ रहे विमान सुबह श्रीनगर हवाईअड्डे पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुचारू आवाजाही के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया, ‘‘हाजियों का स्वागत करने के लिए हवाईअड्डे पर परिवार के केवल एक सदस्य को अनुमति दी गई है।

हाजियों और उनके रिश्तेदारों की आवाजाही के लिए सभी जिला प्रशासनों के समन्वय के साथ राज्य सड़क परिवहन प्राधिकरण (एसआरटीसी) की बसों को तैनात किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को तीर्थयात्रियों और उनके रिश्तेदारों को उन इलाकों से गुजरने देने की अनुमति देने के निर्देश दिए गए है जहां पाबंदियां लागू हैं। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने शनिवार को बताया था कि घाटी में 35 पुलिस थाना इलाकों में प्रतिबंधों में ढील दी गई।

हालांकि, कई स्थानों पर युवाओं और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें देखने को मिली जिसके बाद पाबंदियों को फिर से लागू कर दिया गया। शनिवार शाम को कंसल ने कहा कि घाटी में छह स्थानों पर प्रदर्शन हुए जिनमें आठ लोगों को चोटें आयी। अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई इलाकों में लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि शहर के सिविल लाइंस इलाकों और घाटी में अन्य जिला मुख्यालयों में कुछ निजी वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन इलाकों में कुछ दुकानें भी खुली हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील