लाइव न्यूज़ :

अचानक नहीं हुई थी कासगंज हिंसा, थी पहले से तैयारी, पुलिस ने भी किया पक्षपात: रिपोर्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 6, 2018 10:17 IST

उत्तर प्रदेश के कासगंज में 26 जनवरी को दो समुदायों में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Open in App

गैर-सरकारी संगठनों की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने सोमवार (पाँच फ़रवरी) को पेश की गई अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को हुई हिंसा पूर्व-नियोजित थी ताकि "धार्मिक ध्रुवीकरण और हिंसक मुठभेड़ करवाई जा सके।" इन संगठनों ने "यूनाइटेड अगेंस्ट हेट" के बैनर के तहत दो फरवरी को कासगंज का दौरा किया था। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की कासगंज में हुई हिंसा में "अल्पसंख्यकों के निशाना" बनाया।

फैक्ट-फाइंडिंग टीम के सदस्य और पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी ने मीडिया ने कहा कि टीम ने दोनों समुदायों के स्थानीय लोगों से  बातचीत की और इस नतीजे पर पहुँची की कासगंज में हुई हिंसा अचानक नहीं हुई थी। दारापुरी के अनुसार कासगंज की हिंसा के लिए पहले से ही योजना बना ली गयी थी। कासगंज में 26 जनवरी को हुई हिंसा में चंदन गुप्ता नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी थी। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने हिंसा के दौरान पक्षपातपूर्ण किया। संकल्प फाउंडेशन नामक संगठन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यो ने मुसलमानों की दुकानों और संपत्तियों को निशाना बनाकर हिंसा की। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने मुसलमानों के घरों, दुकानों और मस्जिदों को कोई सुरक्षा नहीं प्रदान की। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिंसा के बाद भी पुलिस इन जगहों पर सबूत लेने के लिए नहीं गयी। 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुलिस ने कासगंज हिंसा की प्राथमिक रिपोर्ट (एफआईआर) में इलाके की दो मस्जिदों पर हुए हमले की बात नहीं शामिल की। रिपोर्ट में इसे पुलिस का जानबूझकर किया गया पक्षपात बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार जिन लोगों की दुकानों में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ उनकी एफआईआर लिखने में पुलिस ने हीलाहवाली की। 

टॅग्स :कासगंज हिंसाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"