लाइव न्यूज़ :

कासगंज हिंसा: मृतक के परिजनों को 20 लाख मुआवजा का ऐलान, आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 29, 2018 08:43 IST

सरकार ने हिंसा करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई का मूड बनाया है। वहीं इस मामले में कुछ अधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार (26 जनवरी) को दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद पूरे इलाके में तनाव का महौल बना हुआ है। दो गुटों के बीच शुरू हुए विवाद में एक छात्र की मौत हुई जिसके बाद इलाके में बिगड़ते हालात के बाद धारा 144 लागू की गई।

खबरों के अनुसार सरकार ने हिंसा करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई का मूड बनाया है। वहीं इस मामले में कुछ अधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है। इनमें कासगंज एसपी सुनील कुमार का नाम भी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रविवार(28 जनवरी) को खुद सीएम योगी ने प्रमुख सचिव अरविंद कुमार व पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के साथ  बैठक करके घटना की जानकारी ली है।

मृतक के परिवार को मुआवजा

इस मामले में अब तक करीब 112 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल हालात सामान्य होने के साथ कुछ समय के लिए इलाके से कर्फ्यू को भी हटा दिया गया है। वहीं, यूपी के सीएम योगी आादित्यनाथ ने मृतक चंदन के परिवार को 20 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। जबकि चंदन के परिवार ने मृतक को शहीद का दर्ज देने की मांग की है।

क्या है मामला

तिरंगा यात्रा के दौरान विवाद में एक युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा पर सुरक्षाबलों ने काफी हद तक काबू पा लिया है।  शनिवार रात भी कई स्थानों पर आगजनी हुई। एक एंबुलेंस भी फूंक दी गई। उल्लेखनीय है तनाव के कारण शनिवार को कासंगज बाजार की ज्यादातर दुकानें बंद हैं। पुलिस ने मिलीजुली आबादी वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। हिंसा में गोली चलने से मारे गये चंदन गुप्ता का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। सांसद राजवीर सिंह ने वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष की सीएम योगी आदित्यनात से फोन पर बात करायी, जिसके बाद गुप्ता के परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो