लाइव न्यूज़ :

Karur Stampede Updates: करूर भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 40, 67 का इलाज अब भी जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2025 15:21 IST

Karur Stampede Updates: करूर भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है

Open in App

Karur Stampede Updates: करूर के एक सरकारी अस्पताल में एक व्यक्ति के दम तोड़ने के बाद तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की जनसभा में भगदड़ के दौरान जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। टीवीके ने करूर भगदड़ की स्वतंत्र जांच कराने का अनुरोध करते हुए मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ का रुख किया है। टीवीके के उप महासचिव निर्मल कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया है।

उन्होंने बताया, ‘‘ न्यायमूर्ति कल अपराह्न दो बजकर 15 मिनट पर मामले की सुनवाई के लिए सहमत हुए हैं। इसके बाद हम अपना आधिकारिक बयान जारी करेंगे।’’ इससे पहले दिन में, तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव पी. सेंथिल कुमार ने बताया कि अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है और 67 लोग उपचाराधीन हैं।

अस्पताल में भर्ती लोगों से मिलने के बाद सेंथिल कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस हादसे में अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 17 महिलाएं, 13 पुरुष, चार लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं। 30 शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सौंपा जा चुका है।’’

भर्ती घायलों के बारे में उन्होंने बताया कि 26 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 67 लोग में से दो की हालत गंभीर है।

बाकी सभी की हालत स्थिर है, एक मरीज को इलाज के लिए मदुरै के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।

टॅग्स :Tamil NaduMK StalinPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां