लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- इमरान खान को जाता है करतारपुर कॉरिडोर का श्रेय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2018 16:38 IST

सिद्धू ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए कहा, 'करतारपुर कॉरिडोर का असली श्रेय इमरान खान को जाता है। जिन्होंने इसके निर्माण के लिए कई सालों तक प्रार्थनाएं की। इस शख्स ने पाकिस्तान के प्रधान मंत्री की कुर्सी के लिए 24 साल का संघर्ष किया है'।

Open in App

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रति अपने प्रेम को जगजाहिर किया है। सिद्धू ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए कहा, 'करतारपुर कॉरिडोर का असली श्रेय इमरान खान को जाता है। जिन्होंने इसके निर्माण के लिए कई सालों तक प्रार्थनाएं की। इस शख्स ने पाकिस्तान के प्रधान मंत्री की कुर्सी के लिए 24 साल का संघर्ष किया है'।

सिद्धू ने धर्म को राजनीति से दूर रखने की सलाह दी और साथ ही कहा कि दोनों देशों को आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'नुसरत फतेह अली खान और गुलाम अली जैसे लोगों को दोनों देशों के बीच की दूरियों को कम करने का मौका देना चाहिए'। 

एक दिन पूर्व ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आतंकवादी हमलों का हवाला देते हुए कॉरिडोर के शिलान्यास में शामिल होने के लिए पाकिस्तानी निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। वहीं सिद्धू ने रविवार को ही निमंत्रण को स्वीकार कर लिया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा,  'ये उनके लिए बहुत खुशी और सम्मान की बात है कि उन्हें करतारपुर साहिब के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। मैं इस ऐतिहासिक मौके पर आपसे मिलने को तत्पर हूँ।'

सिद्धू का बयान ऐसे समय में आया है जब पूरा देश मुंबई हमले की 10 वीं बरसी के शोक में डूबा हुआ है। आज ही के दिन 2008 में पाकिस्तान से आये आतंकवादियों ने मुंबई में आतंक का खूनी खेल खेला था। 166 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई थी। 

नवजोत सिंह सिद्धू का इमरान खान और पाकिस्तान के प्रति प्रेम उस समय सामने आया था जब बॉर्डर पर जवानों के शहीद होने के बावजूद उन्होंने इमरान खान के शपथ ग्रहण में हिस्सा लिया था। पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के साथ गर्मजोशी से गले मिलने के कारण उन्हें भारत में मीडिया, भाजपा और यहां तक की अपनी पार्टी कांग्रेस के गुस्से का सामना करना पड़ा था। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरनवजोत सिंह सिद्धूइमरान खानआतंकी हाफिज सईद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर