लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के लिए हुए रवाना, करतारपुर साहिब कॉरिडोर के शिलान्यास में होंगे शामिल

By विकास कुमार | Updated: November 27, 2018 14:49 IST

पंजाब स्थित अटारी-वाघा सीमा को पार कर पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हुए। आपको बता दें कि सिद्धू को पाकिस्तान के विदेश शाह महमूद कुरैशी ने शिलान्यास में शामिल होने का न्योता भेजा था।

Open in App

पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धूकरतारपुर साहिब कॉरिडोर के शिलान्यास में शामिल होने के लिए पाकिस्तान रवाना हो चुके हैं। पंजाब स्थित अटारी-वाघा  सीमा को पार कर पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हुए। आपको बता दें कि सिद्धू को पाकिस्तान के विदेश शाह महमूद कुरैशी ने शिलान्यास में शामिल होने का न्योता भेजा था, जिसे उन्होंने बीते रविवार को ही हर्षपूर्वक स्वीकार कर लिया था।

पाकिस्तान के लिए रवाना होने से पहले सिद्धू ने एक विवादित बयान भी दिया था. सिद्धू ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए कहा था, 'करतारपुर कॉरिडोर का असली श्रेय इमरान खान को जाता है। जिन्होंने इसके निर्माण के लिए कई सालों तक प्रार्थनाएं की। इस शख्स ने पाकिस्तान के प्रधान मंत्री की कुर्सी के लिए 24 साल का संघर्ष किया है'।

 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आतंकवादी हमलों का हवाला देते हुए कॉरिडोर के शिलान्यास में शामिल होने के लिए पाकिस्तानी निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। वहीं सिद्धू ने रविवार को ही निमंत्रण को स्वीकार कर लिया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा,  'ये उनके लिए बहुत खुशी और सम्मान की बात है कि उन्हें करतारपुर साहिब के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। मैं इस ऐतिहासिक मौके पर आपसे मिलने को तत्पर हूँ।' 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरनवजोत सिंह सिद्धूपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं