लाइव न्यूज़ :

करोल बाग अग्निकांड: होटल अर्पित पैलेस का मालिक गिरफ्तार, कतर भागने की फिराक में था गोयल, आज कोर्ट में होगी पेशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2019 10:44 IST

इससे पहले इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने रविवार को बताया कि अपराध शाखा ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गोयल को गिरफ्तार किया है ।

Open in App

दिल्ली के करोलबाग में होटल अर्पित पैलेस आग मामले में दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने होटल के मालिक रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल के मालिक राकेश गोयल को आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है। बता दें कि 12 फरवरी को अर्पित होटल में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। 

इससे पहले इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने रविवार को बताया कि अपराध शाखा ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गोयल को गिरफ्तार किया है । इससे पहले दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि गोयल इंडिगो की फ्लाइट 6ई 1702 में कतर में सवार हुए हैं ।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव ने बताया कि गोयल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था, जिसके चलते आव्रजन अधिकारियों को सावधान किया गया । गोयल के यहां आगमन पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया और अपराध शाखा को सौंप दिया। उन्हें संक्षिप्त पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

अर्पित पैलेस होटल के आपातकालीन द्वार पर लगा था ताला!

इससे पहले केन्द्रीय मंत्री के जे अल्फोंस ने मंगलवार को कहा कि करोलबाग के जिस अर्पित पैलेस होटल में भीषण आग लगी उसका आपातकालीन द्वार ‘‘बहुत संकरा’’ था और उस पर ताला भी लगा था। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में हुई इस दुर्घटना में 17 लोगों की जान चली गई।

घटनास्थल का दौरा करने के बाद मंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि नियमों का उल्लंघन हुआ है। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि होटल के अंदर लकड़ी के कई ढांचे थे जिनसे आग को फैलाने में मदद मिलने की आशंका है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मैं आपातकालीन द्वार के पास गया तो मैंने देखा कि इस पर बीती रात ताला लगा था। यह बहुत संकरा भी था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर, अगर लोग आपातकालीन द्वार पर आए भी होते तो वे बच नहीं सकते थे क्योंकि यह बहुत संकरा था और इस पर ताला भी लगा था।’’ 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए