लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले डीके शिवकुमार के घर के बाहर समर्थकों ने की नारेबाजी

By रुस्तम राणा | Updated: May 14, 2023 19:56 IST

इससे पहले डीके शिवकुमार के समर्थकों ने सीएम पद के लिए उनके पोस्टर लगाए थे, अब इसके बाद समर्थक बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर एकत्र हुए और 'हम डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री चाहते हैं' के नारे लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले डीके शिवकुमार के समर्थकों ने सीएम पद के लिए उनके पोस्टर लगाए थेअब इसके बाद समर्थक बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर एकत्र हुए यहां उन्होंने नारे लगाते हुए कहा- 'हम डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री चाहते हैं'

बेंगलोर: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक से पहले डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के समर्थक मुख्यमंत्री पद के लिए अपने नेताओं की दावेदारी तेज करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इससे पहले डीके शिवकुमार के समर्थकों ने सीएम पद के लिए उनके पोस्टर लगाए थे, अब इसके बाद समर्थक बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर एकत्र हुए और 'हम डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री चाहते हैं' के नारे लगाए। 

केपीसीसी प्रमुख के रूप में कर्नाटक में कांग्रेस के विजयी अभियान का नेतृत्व करने वाले शिवकुमार पहले ही कह चुके हैं कि उनके और मुख्यमंत्री पद के एक अन्य आकांक्षी सिद्धारमैया के बीच कोई मतभेद नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने वोक्कालिगा नेता के हवाले से कहा, 'कुछ लोग कहते हैं कि सिद्धारमैया के साथ मेरे मतभेद हैं लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। मैंने कई बार पार्टी के लिए कुर्बानी दी है और सिद्धारमैया जी के साथ खड़ा हुआ हूं। मैंने सिद्धारमैया को सहयोग दिया है। 

कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले, शिवकुमार ने तुमकुर के नोनविनकेरे में श्री कड़ासिद्देश्वर मठ का दौरा किया। कर्नाटक में कांग्रेस के सबसे कद्दावर वोक्कालिगा नेता शिवकुमार गांधी परिवार के वफादार हैं और उन्हें पार्टी के लिए संकटमोचक माना जाता है। वह आठ बार विधायक रहे हैं और 2002 में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख की विश्वास मत में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

बता दें कि एक दिन पहले शनिवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 135 सीटें जीती हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी को 66 सीटों में जीत हासिल हुई है। तीसरे नंबर की पार्टी जनता दल (सेकुलर) रही है, जिसके खाते में 19 सीटें आई है। 

टॅग्स :DK Shivakumarकर्नाटकसिद्धारमैयाSiddaramaiah
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार