लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: HD कुमारस्वामी के बेटे निखिल पॉलिटिक्स में मार सकते हैं एंट्री, लोक सभा चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट तेज 

By भाषा | Updated: March 7, 2019 18:19 IST

राजनीति में देवगौड़ा परिवार की तीसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि निखिल ने कहा कि वह जनता दल सेक्यूलर (जद-एस) के समर्थक माने जाने वाले वोक्कालिगा समुदाय के गढ़ मांड्या से चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने पर पार्टी के फैसले का पालन करेंगे।

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे और कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता निखिल कुमारस्वामी ने गुरुवार को कहा कि वह मांड्या के लोगों की सेवा करने के लिए तैयार हैं। निखिल मांड्या सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। राजनीति में देवगौड़ा परिवार की तीसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि निखिल ने कहा कि वह जनता दल सेक्यूलर (जद-एस) के समर्थक माने जाने वाले वोक्कालिगा समुदाय के गढ़ मांड्या से चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने पर पार्टी के फैसले का पालन करेंगे।

निखिल ने श्रृंगेरी में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों से चर्चा के बाद एक फैसला किया है। सबसे अहम है कि मांड्या के लोगों की भावनाएं समझकर पार्टी (मुझे) टिकट देने के लिए आगे आई है। इसलिए मैं मांड्या के लोगों की सेवा के लिए तैयार हूं।’’ कांग्रेस और जद(एस) ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वे सीट साझेदारी समझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने वाले हैं।

उम्मीदवारों की सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जद(एस) निखिल को अपना उम्मीदवार बनाने वाली है। अभी जद(एस) के एल. आर. शिवरामी गौड़ा मांड्या सीट से सांसद हैं। उन्होंने पिछले साल उप-चुनाव में जीत हासिल की थी।

बहरहाल, कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन को दिवंगत अभिनेता-नेता अंबरीश की पत्नी सुमलता से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। 

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को कह दिया है कि वह मांड्या से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने यह संकेत भी दिए हैं कि यदि उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकती हैं। अंबरीश राजनीति में शुरू से कांग्रेस से जुड़े हुए थे।

भाजपा ने मांड्या सीट पर अपने उम्मीदवार के बारे में अभी तक कोई संकेत नहीं दिए हैं। लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि यदि कांग्रेस- जद(एस) गठबंधन ने सुमलता को टिकट नहीं दिया तो भाजपा उन्हें अपना समर्थन दे सकती है।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटकलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?