लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक, सिक्किम, मणिपुर ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में सात रुपये की कटौती की

By भाषा | Updated: November 4, 2021 01:35 IST

Open in App

बेंगलुरु/गंगटोक/इम्फाल, तीन नवंबर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये की कटौती किये जाने के बाद बुधवार को कर्नाटक, सिक्किम और मणिपुर की सरकारों ने भी मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की घोषणा की।

तीनों राज्य सरकारों ने वैट में पेट्रोल और डीजल दोनों पर सात-सात रूपये की कटौती की है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ट्वीट कर कहा कि अब राज्य में पेट्रोल 95.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.50 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर कर में सात रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है, जिसके बाद राज्य और केंद्र की कटौती को मिलाकर पेट्रोल 12 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 17 रुपये सस्ता हो जाएगा।

वहीं, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट में सात-सात रुपये की कटौती करने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह