लाइव न्यूज़ :

"कभी नहीं सोचा था कि भाजपा सरकार मुझे पद्म पुरस्कार देगी, पीएम मोदी ने मुझे गलत साबित किया" PM से बोले शाह रशीद अहमद कादरी; देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 6, 2023 08:24 IST

पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किए जाने के बाद शाह रशीद अहमद कादरी ने पीएम मोदी समेत सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जो इस अवार्ड की प्रक्रिया में शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के शाह रशीद अहमद कादरी को इस साल पद्म श्री सम्मान मिला है। इस पर उन्होंने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है। सम्मान मिलने के बाद कादरी ने कहा है कि उन्हें इस अवार्ड की उम्मीद नहीं थी।

नई दिल्ली: बुधवार को कर्नाटक के बिदरी कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी (Shah Rasheed Ahmed Quadri) को पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है। ऐसे में इस साल उन्हें यह सम्मान मिलने पर उन्होंने बोला है और कहा है कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी भाजपा की सरकार उन्हें कोई पुरस्कार देगी। इस पर आगे बोलते हुए कादरी ने कहा है कि लेकिन पीएम मोदी ने मुझे गलत साबित किया। 

मालूम हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कुल 53 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया है। ये पुरस्कार समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव और मशहूर चिकित्सक दिलीप महालनाबिस समेत कई और लोगों को दिया गया है। बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार दिए जाने पर मुहर लगा था। 

कादरी ने पीएम मोदी से क्या कहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बुधवार को पद्मश्री पुरस्कार ग्रहण करने वाले कर्नाटक के बीदरी शिल्प कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि मेरा यह सोचना गलत था कि भाजपा सरकार उन्हें प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार से सम्मानित नहीं करेगी। राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह के समापन के बाद प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की है।

जब मोदी ने कादरी को बधाई दी और हाथ मिलाया, तो उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘मैं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(यूपीए) की सरकार के दौरान पद्म पुरस्कार की उम्मीद कर रहा था, लेकिन मुझे यह नहीं मिला। जब आपकी सरकार आई तो मैंने सोचा कि अब भाजपा सरकार मुझे कोई पुरस्कार नहीं देगी। लेकिन आपने मुझे गलत साबित किया। मैं आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। ’’ कादरी के अभिवादन का प्रधानमंत्री ने नमस्ते और मुस्कान के साथ जवाब दिया है। 

कौन हैं शाह रशीद अहमद कादरी?

बता दें कि कादरी ने 500 साल पुरानी बीदरी कला को अभी तक जिंदा रखा है। बीदरी एक कला है और कादरी इसकी कला के बर्तन बनाते है और यह वह सालों से कर रहे है। कादरी को कर्नाटक का शिल्प गुरु कहा जाता है। वे न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आकर्षक कृतियों का प्रदर्शन कर चुके हैं।  

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :पद्म श्रीनरेंद्र मोदीकर्नाटकवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई